Connect with us
Panku Rudraprayag missing child case: Big revelation in Rudraprayag Panku mayank death case, one arrested latest update breaking news today
Image : social media ( Panku Rudraprayag missing child case)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Panku Rudraprayag missing child case: रूद्रप्रयाग पंकू की मौत मामले में बड़ा खुलासा एक गिरफ्तार

UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग

Panku Rudraprayag missing child case: रूद्रप्रयाग पंकू की मौत मामले में बड़ा खुलासा एक गिरफ्तार

1 min read

Panku Rudraprayag missing child case: Rudraprayag panku mayank Murder Case | मासूम की मौत से सन्नाटा, जांच में नया खुलासा

Panku Rudraprayag missing child case: Big revelation in Rudraprayag Panku mayank death case, one arrested latest update breaking news today: उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में बीते दिनों सामने आए मासूम पंकू उर्फ मयंक हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। ग्राम बाड़व निवासी विजय लाल के मासूम बेटे के साथ हुई इस घटना के बाद गांव में गहरा सन्नाटा और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand school news heatwave: उत्तराखंड स्कूलों में हीटवेव से बचाएगी वाटर बेल

Rudraprayag panku mayank Missing Child Case Uttarakhand | 11 दिन बाद जंगल में मिला शव, टूट गया परिवार

करीब 11 दिनों तक लापता रहने के बाद मासूम पंकू पुत्र विजय लाल का शव घने जंगल से बरामद हुआ। परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटा रहा, लेकिन उम्मीद आखिरकार मातम में बदल गई। बच्चे के अचानक गायब होने और फिर इस हालत में मिलने से परिजन पूरी तरह टूट चुके हैं।

Rudraprayag panku mayank Murder Case Uttarakhand Fraud in Crime Case | मदद के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान एक हैरान करने वाला पहलू सामने आया, जब एक व्यक्ति ने खुद को मददगार बताकर परिवार से संपर्क किया। उसने बच्चे को ढूंढने का भरोसा दिलाते हुए ₹2500 की मांग की, जिसे पिता ने मजबूरी में भेज दिया। बाद में यह साफ हो गया कि आरोपी ने केवल ठगी की थी। पुलिस ने मोबाइल ट्रेसिंग के जरिए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़े :Muskan Bisht cbse result 2026: देहरादून बाक्सर मुस्कान बिष्ट ने दसवीं में हासिल किए 95.6%

Police Investigation Update | हर एंगल से जांच, अन्य कड़ियों की तलाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि आरोपी की भूमिका सिर्फ ठगी तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी हो सकता है, इसकी गहराई से पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने स्पष्ट किया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Rudraprayag panku case Postmortem Report Awaited | फॉरेंसिक जांच से खुलेंगे कई राज

मासूम पंकू के शव का पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच पूरी कर ली गई है। अब रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के कारणों और परिस्थितियों पर स्पष्टता आने की उम्मीद है। जांच एजेंसियां हर छोटी-बड़ी जानकारी को जोड़कर मामले की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

Rudraprayag missing child case Public Anger and Demand for Justice | लोगों में आक्रोश, न्याय की मांग तेज

इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़े :Nainital school news today: नैनीताल 45 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी

Rudraprayag panku latest news today Emotional Ground Reality | मासूम की मासूमियत छीनने वाली घटना

गौरतलब हो कि बीते 4 अप्रैल को पंकू अपनी मां के पीछे-पीछे घर से बाहर निकला था, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी। जब मां वापस लौटी, तो आंगन खाली मिला और यहीं से शुरू हुआ एक ऐसा दर्द, जो अब कभी खत्म नहीं होगा। बीते 12 अप्रैल को उसका शव जंगल से बरामद हुआ था। यह घटना न केवल एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि समाज के लिए भी क‌ई सवाल छोड़ गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top