Connect with us
Champawat rojgar Mela job fair 2026: held on 21 feb in tanakpur breaking news today
सांकेतिक फोटो Champawat rojgar Mela job fair 2026

Home / UTTARAKHAND NEWS / Champawat rojgar Mela job fair 2026: टनकपुर चम्पावत में 21 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

Champawat rojgar Mela job fair 2026: टनकपुर चम्पावत में 21 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला

1 min read

Champawat rojgar Mela job fair 2026: held on 21 feb in tanakpur breaking news today: टनकपुर में 21 फरवरी को मेगा रोजगार मेला, 5000 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर

Champawat rojgar Mela job fair 2026: held on 21 feb in tanakpur breaking news today: उत्तराखण्ड के हजारों बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन चम्पावत 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को एक दिवसीय विशाल रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। बताया गया है कि यह रोजगार मेला टनकपुर में सैनिक कल्याण विश्राम गृह के निकट सरस कॉर्बेट महोत्सव स्थल पर आयोजित होगा। आयोजन ‘चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026’ के अंतर्गत किया जा रहा है।

20 से अधिक कंपनियां देंगी अवसर

बताया गया है कि सेवायोजन विभाग के समन्वय से आयोजित इस मेले में देश की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। इनमें Tata Motors, Ashok Leyland, क्वैस कॉर्प, टीम लीज सर्विस, पुखराज हेल्थकेयर, सार्थ एडेक स्किल एकेडमी समेत 20 से अधिक कंपनियों के मानव संसाधन प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इस रोजगार मेले में करीब 5253 रिक्त पदों के सापेक्ष चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
Champawat rojgar Mela job fair 2026: टनकपुर चम्पावत में 21 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला

योग्यता और आयु सीमा

इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर और बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। आवेदकों की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित युवाओं को 12,000 से 22,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतनमान प्रस्तावित है, जो कंपनी और पद के अनुसार अलग-अलग होगा।

सुबह 9 बजे पहुंचे, साथ रखें जरूरी दस्तावेज

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां, अद्यतन बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 21 फरवरी को प्रातः 9 बजे मेला स्थल पर उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
Champawat rojgar Mela job fair 2026: टनकपुर चम्पावत में 21 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला

पंजीकरण अनिवार्य

रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए National Career Service (एनसीएस) पोर्टल www.ncs.gov.in पर पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण के चयन प्रक्रिया में शामिल होना संभव नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष 05965-297303 या मोबाइल नंबर 8218715939, 7830860575, 8445855555 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन का मानना है कि यह आयोजन स्थानीय युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में सीधे रोजगार पाने का बड़ा मंच साबित होगा।
Champawat rojgar Mela job fair 2026: टनकपुर चम्पावत में 21 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला
यह भी पढ़ें- Uttarakhand ration card KYC: 28 फरवरी तक करालें राशन कार्ड E-KYC, वरना निरस्त होंगे यूनिट

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top