UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand ration card KYC: 28 फरवरी तक करालें राशन कार्ड E-KYC, वरना निरस्त होंगे यूनिट
1 min read
Uttarakhand ration card KYC: 28 फरवरी तक करा लें e kyc वरना राशन कार्ड हो जायेगा बेकार
Uttarakhand ration card KYC: last date of ekyc till 28 feb 2026 breaking news today: उत्तराखंड के राशन कार्ड धारकों के लिए खाद्य विभाग की ओर से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है ,कि जिन भी राशन कार्ड धारकों ने अभी तक e – kyc नहीं करवाई है वो 28 फरवरी 2026 तक e -kyc करवा लें। बताते चलें अभी तक प्रदेश में कई सारे राशन उपभोक्ताओं की ई केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है ,जिन्हें एक बार फिर से ईकेवाईसी के लिए अंतिम मौका 28 फरवरी दिया जा रहा है।
बताते चलें इससे पहले 15 फरवरी तक राशन कार्ड की ईकेवाईसी की डेडलाइन बढ़ाई गई थी लेकिन अब भी कई सारे उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी नहीं हो पाई है जिसके कारण एक बार फिर से डेडलाइन को बढ़ाया गया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand ration KYC News: फरवरी से बदलेंगे नियम EKYC ना कराने वालों को नहीं मिलेगा राशन
राशन कार्ड को आधार से करें लिंक ( घर बैठे ऑनलाइन अपडेट करें)
० अपने प्रदेश के खाद्य एवं राशन विभाग पीडीएस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
० इसके बाद link aadhar with ration card या e kyc के विकल्प पर क्लिक करें
० अपना राशन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करें इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करना होगा।
० प्रक्रिया पूरी होते ही success का मैसेज प्राप्त हो जाएगा।
ऑफलाइन तरीका
० अपने पास की राशन दुकान (PDS Shop) पर जाएं ,वहां अपना राशन कार्ड और परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी ले जाएं।
०डीलर आपकी बायोमेट्रिक्स (अंगूठे का निशान) मशीन पर लेगा।
०ई-पॉश (e-POS) मशीन के जरिए आपका KYC तुरंत अपडेट हो जाएगा।
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
