UTTARAKHAND NEWS चम्पावत
Uttarakhand: चंपावत में 300 सुरक्षा जवानों की भर्ती, 10वीं पास युवाओं को ₹30 हजार तक वेतन..
1 min read
Champawat Security Guard Recruitment 2026: 300 Direct Jobs for 10th Pass Youth, Salary Up to ₹30,000: 300 सुरक्षा जवानों की सीधी होगी भर्ती, जानें सैलरी से लेकर शर्ते, 19 जून से लग चुका विशेष शिविर
Champawat Security Guard Recruitment 2026: 300 Direct Jobs for 10th Pass Youth, Salary Up to ₹30,000 : यदि आप 10वीं पास हैं और बिना नौकरी के घर पर बैठे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाली हैं। जी हां दरअसल उत्तराखंड के चंपावत जिले में 300 सुरक्षा जवानों की सीधी भर्ती होने जा रही है जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से ब्लॉक स्तर पर 19 से 29 जून के बीच विशेष भर्ती शिविर रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेले में शामिल होकर आप भी बिना सिफारिश के नौकरी पा सकते हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand News: रोजगार के लिए गुजरात गया पिथौरागढ़ का युवक शेर ने बनाया निवाला
बता दें चंपावत जिले में 19 से 29 जून के बीच रोजगार मेला लगाया गया हैं। इस रोजगार मेले में 300 सुरक्षा जवानों की सीधी भर्ती हो रही है। कैंपो में हिस्सा लेने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके लिए 350 रुपए फीस ली जाएगी। चंपावत के डीएम मनीष कुमार ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है जिसके लिए रोजगार मेला लगाया गया है। इन कैंपों के माध्यम से देहरादून की प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसी एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा जवानों की सीधी भर्ती की जायेगी।
आयु सीमा तय (champawat news today)
सिक्योरिटी गार्ड्स पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी का दसवीं पास होना अनिवार्य रखा गया है। भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और वजन 55 किलोग्राम होना अनिवार्य रखा गया है। चयनित अभ्यर्थियों को देहरादून के एसआईएस ट्रेनिंग अकादमी में एक महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
ये रहेगा वेतन : ट्रेनिंग सफलतापूर्वक होने के बाद अभ्यर्थियों को 15 से ₹30,000 प्रति माह तक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
जानें कब कहाँ लगेगा कैंप (Champawat news today)
भर्ती कैंप 20 जून को बाराकोट, 22 और 23 जून को पाटी, 24 और 25 जून को लोहाघाट तथा 27 और 29 जून को जिला सेवायोजन कार्यालय चम्पावत में आयोजित किए जाएंगे। सभी कैंप प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित होंगे। भर्ती कैंप में युवाओं को अपने मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुँचना होगा।
