UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Uttarakhand News: रोजगार के लिए गुजरात गया पिथौरागढ़ का युवक शेर ने बनाया निवाला
1 min read
Pithoragarh News Today : रोजगार के लिए गुजरात गए पिथौरागढ़ के युवक की गई जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम
Pithoragarh news today: ganai gangoli Prakash Chandra Bhatt Killed in Lion Attack in Gujarat : रोजगार की तलाश में उत्तराखंड के युवा अक्सर प्रदेश का रुख करते रहते है, ऐसी ही एक दुखद खबर गुजरात से सामने आ रही है जहां पर रोजगार करने के लिए गए पिथौरागढ़ के युवक की शेर के हमले में जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े :Abhijeet Dipke: जयपुर में प्रदर्शन के दौरान CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़…
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली क्षेत्र के धारी धुमाकोट गांव निवासी 31 वर्षीय प्रकाश चंद्र भट्ट गुजरात में रहकर नौकरी कर रहे थे। बीते दिन वो काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे तभी जैसे ही वो कोवाया गांव के पास पहुँचे तो अंधेरे में घात लगाए बैठे शेर ने उन पर हमला कर दिया और घसीट कर झाड़ी में लेकर उन्हें मार डाला। घटना की जानकारी जैसे ही प्रकाश के परिजनों को मिली तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
यह भी पढ़े :Dehradun news today: देहरादून घर में घुसकर वकील की हत्या क्षेत्र में भारी बवाल
प्रकाश की मौत के बाद से सदमे में परिजन (pithoragarh news today)
परिजनों का कहना है कि प्रकाश का परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा था, जिन्होंने कुछ वर्ष पहले एक बेटे को खो दिया था और अब प्रकाश की मौत ने उनके परिवार को पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया है। ग्रामीणों की मानें तो प्रकाश मेहनती और मिलनसार स्वभाव के थे जिनकी मौत की खबर सुनकर गांव में सन्नाटा पसर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए ताकि उनका गुजारा चल सकें।
