Connect with us
Dehradun accident news today: Pickup driver Ajay bhati died in Dakpathar due to falls into a river
फोटो सोशल मीडिया Dehradun accident news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun accident news today: देहरादून खाई में लुढ़ककर नदी में गिरी पिक‌अप चालक की गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun accident news today: देहरादून खाई में लुढ़ककर नदी में गिरी पिक‌अप चालक की गई जिंदगी

1 min read

Dehradun accident news today: Pickup driver Ajay bhati died in Dakpathar due to falls into a river: डाकपत्थर में खाई में समाई जिंदगी: 200 मीटर नीचे गिरा पिकअप, चालक की मौके पर मौत

Dehradun accident news today: Pickup driver Ajay bhati died in Dakpathar due to falls into a river: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज बुधवार को राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां डाकपत्थर क्षेत्र में कोठी इछाड़ी रोड पर लालढांग के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

देखते ही देखते खाई में समा गया वाहन

घटना उस समय हुई जब पिकअप वाहन सड़क पर आगे बढ़ रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने पर वाहन करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरते हुए नदी तक जा पहुंचा। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही शुरू हुआ रेस्क्यू

थाना कालसी से सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने हालात का जायजा लिया और रस्सियों की मदद से खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।‌ कड़ी मशक्कत के बाद वाहन तक पहुंच बनाई गई और अंदर फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

युवक की हुई पहचान

मृतक की पहचान अजय भाटी (26 वर्ष) निवासी अंबाड़ी, विकासनगर के रूप में हुई है। जवान बेटे की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस को सौंपा गया शव

एसडीआरएफ टीम ने शव को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।
यह भी पढ़ें- Ramnagar roadways bus accident: रामनगर रोडवेज बस का स्टीयरिंग फेल, 30 यात्री थे सवार

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top