Connect with us
Ramnagar roadways bus accident: almora depot Steering failed, 30 passengers were on board driver saved life.
फोटो सोशल मीडिया Ramnagar roadways bus accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Ramnagar roadways bus accident: रामनगर रोडवेज बस का स्टीयरिंग फेल, 30 यात्री थे सवार

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल

Ramnagar roadways bus accident: रामनगर रोडवेज बस का स्टीयरिंग फेल, 30 यात्री थे सवार

1 min read

Ramnagar roadways bus accident: almora depot Steering failed, 30 passengers were on board driver saved life: हरिद्वार-रामनगर हाईवे पर टला बड़ा हादसा: चलती बस का स्टीयरिंग फेल, चालक की सूझबूझ से बची 30 से ज्यादा जानें

Ramnagar roadways bus accident: almora depot Steering failed, 30 passengers were on board driver saved life: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के नैनीताल जिले से एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है जहां एक छोटी सी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी, वहीं बस चालक की सतर्कता ने मंगलवार को कई जिंदगियां बचा लीं। दरअसल हरिद्वार-रामनगर हाईवे पर चलती उत्तराखण्ड रोडवेज बस का स्टीयरिंग अचानक जवाब दे गया, लेकिन समय रहते बस को नियंत्रित कर लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

अचानक बिगड़ा नियंत्रण, मची चीख-पुकार

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा डिपो की बस सुबह अपने तय समय पर रवाना हुई थी और रामनगर पहुंचने के बाद हरिद्वार के लिए आगे बढ़ी। दोपहर करीब डेढ़ बजे हाईवे पर टांडा के पास बस सामान्य रफ्तार से चल रही थी, तभी चालक को महसूस हुआ कि स्टीयरिंग काम नहीं कर रहा। कुछ ही सेकंड में स्थिति बिगड़ने लगी और बस सड़क से नीचे की ओर खिसकने लगी। अंदर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

चालक की सूझबूझ से टला हादसा

ऐसे नाजुक पल में चालक ने घबराने के बजाय तुरंत ब्रेक लगाकर बस को सड़क किनारे सुरक्षित रोक दिया। उस समय बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे, जो हरिद्वार और काशीपुर की ओर जा रहे थे। बस रुकते ही सभी यात्री तेजी से नीचे उतरे, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई भी घायल नहीं हुआ।

यात्रियों ने उठाए सवाल

घटना के बाद यात्रियों में राहत के साथ नाराजगी भी दिखी। उनका कहना था कि बस की तकनीकी जांच सही तरीके से नहीं की गई, तभी इतनी गंभीर खराबी सामने आई।

प्रशासन हरकत में आया

सूचना मिलते ही रोडवेज अधिकारियों ने तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था कर यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। साथ ही संबंधित डिपो को घटना की जानकारी देकर जांच शुरू कर दी गई है।

सिस्टम पर उठे सवाल

यह घटना केवल एक तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि परिवहन व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है। अगर यही खराबी किसी पहाड़ी मार्ग पर होती, तो परिणाम कहीं ज्यादा गंभीर हो सकते थे।
यह भी पढ़ें- Tehri Garhwal car accident: टिहरी गढ़वाल कार पर गिरा भारी भरकर बोल्डर, पति-पत्नी थे सवार

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top