Connect with us
Dehradun Breaking News Today: Rahul Thapa in Trouble as Victims Allege Multi-Crore Jewellery and Cash Scam
Image : social media ( Dehradun Breaking News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun Breaking: महंत राहुल थापा पर करोड़ों के गहने और लाखों की ठगी का आरोप

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun Breaking: महंत राहुल थापा पर करोड़ों के गहने और लाखों की ठगी का आरोप

1 min read

Dehradun Breaking News Today: Rahul Thapa in Trouble as Victims Allege Multi-Crore Jewellery and Cash Scam: महंत का काला जादू, करोड़ो के सोने और लाखों की ठगी का खेल, महंत राहुल थापा की बढ़ी मुसीबतें

Dehradun Breaking News Today: Rahul Thapa in Trouble as Victims Allege Multi-Crore Jewellery and Cash Scam : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बीते दिनों एक ठगी का मामला सामने आया था, इस मामले में स्वयं को मंदिर का महंत और पुजारी बताने वाले राहुल थापा को पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया गया था। वहीं अब महंत राहुल थापा की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं जिसके खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: कर्णप्रयाग में 27 जून तक धारा 163 लागू, नगरासू गुरुद्वारे के बाहर पुलिस फोर्स तैनात

बता दें देहरादून के विंग नंबर 6 निकट आकाश डेयरी निवासी सीमा तलवार ने पुलिस प्रशासन को शिकायत देते हुए बताया कि राहुल थापा खुद को सेलाकुई स्थित वैष्णो देवी मंदिर का पुजारी बताता है। इतना ही नहीं बल्कि राहुल लोगों को अंधविश्वास और झूठी बातों के जाल में फंसाकर पैसे ऐंठने का काम करता है। शिकायत में महिला ने बताया कि राहुल ने उनके परिवार को यह बात कहकर डराया की घर में नकारात्मक साया है। इन गलत शक्तियों का प्रभाव कम करने के लिए विशेष हवन और पूजा नहीं कराई तो परिवार पर संकट आ सकता है।

ढोंगी बाबा के जाल में फंसे लोग, अभी तक कई परिवारों को लगा चुका चूना (dehradun news today)

राहुल की बातों में आकर घर में विशेष हवन और पूजा कराया गया। इस दौरान राहुल ने पूजा सामग्री और अनुष्ठान के नाम पर कुल दो लाख नकद रुपये लिए। ये राशि उसे 50-50 हजार रुपए के चार लिफाफे में सौंपी गई थी। शिकायत के अनुसार 9 जून को घर पर हवन कराया गया जिसमें राहुल खुद मौजूद था। पीड़िता ने बताया कि हवन के दौरान राहुल ने फोटो वीडियो बनाने से मना किया था। इस बात पर महिला को उस पर संदेह होने लगा तो पीछे से उनकी पुत्री वैशाली ने साइड से कुछ फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किया। बाद में इंटरनेट मीडिया और समाचार माध्यमों के जरिए उन्हें जानकारी मिली कि राहुल थापा के खिलाफ पहले से ही ठगी के कई आरोप है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: CM का दामाद बनकर करोड़ों की जमीन डील का झांसा, पांच पर केस दर्ज

राहुल थापा पुलिस की गिरफ्त में, कई लोगों से कर चुका ठगी (dehradun breaking news)

राहुल थापा के खिलाफ शिकायतों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। एक दिन पहले ही राहुल थापा ने एक पूर्व सैनिक से विशेष पूजा पाठ और धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर ₹6 लाख की ठगी की थी। इससे पहले एक महिला ने राहुल थापा पर करोड़ों रुपए मूल्य के सोने और हीरे के गहने हड़पने के आरोप लगाए थे। आशंका जताई जा रही है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी मामले राहुल के खिलाफ उजागर हो सकते हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top