Connect with us
Uttarakhand news: Property Investment Scam Fake Son-in-Law of Uttarakhand CM in Land Scam
Image : सांकेतिक फोटो ( Property Investment Scam)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: CM का दामाद बनकर करोड़ों की जमीन डील का झांसा, पांच पर केस दर्ज

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news: CM का दामाद बनकर करोड़ों की जमीन डील का झांसा, पांच पर केस दर्ज

1 min read

Uttarakhand news: Property Investment Scam Fake Son-in-Law of Uttarakhand CM in Land Scam: उत्तराखंड के सीएम का फर्जी दामाद बनकर 50 लाख की ठगी, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Uttarakhand news: Property Investment Scam Fake Son-in-Law of Uttarakhand CM in Land Scam:  अंबाला। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का फर्जी दामाद बनकर करोड़ों की जमीन के सौदे का झांसा देने और करीब 50 लाख रुपये की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद अंबाला के महेशनगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तरकाशी में 13 वर्षीय छात्र को भेजा बाल सुधार गृह बच्ची के साथ की गलत हरकत

सस्ते दाम में प्लॉट दिलाने का दिया लालच (Land Fraud Case)

पीड़ित जनक दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र सिंह शेरगिल ने उसे एक हजार वर्ग गज का प्लॉट मात्र 4 हजार रुपये प्रति वर्ग गज की दर से मिलने का लालच दिया। आरोपी ने दावा किया कि उसका एक बड़ा ग्राहक तैयार है, जो उसी जमीन को 6250 रुपये प्रति वर्ग गज की कीमत पर खरीदने के लिए तैयार है। इससे अच्छे मुनाफे का भरोसा दिलाकर उसे सौदे में शामिल किया गया।

फर्जी ग्राहक बनाकर रची गई ठगी की साजिश (Property Scam)

शिकायत के अनुसार, जितेंद्र सिंह ने एक कथित ग्राहक से फोन पर बात कराई और टोकन मनी के रूप में एक लाख रुपये मिलने का नाटक भी किया। इसके बाद पीड़ित का भरोसा जीतकर उससे करीब साढ़े चार लाख रुपये नकद ले लिए गए।

बाद में जितेंद्र सिंह ने जनक दास को अपने घर बुलाया, जहां उसकी मुलाकात कमल गुप्ता से कराई गई। कमल गुप्ता ने खुद को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का दामाद बताते हुए सौदे को अंतिम रूप देने की बात कही। बताया गया कि उसने 30 लाख रुपये नकद दिखाकर सौदे को विश्वसनीय बनाने की कोशिश भी की।

फाइनल पेमेंट के नाम पर वसूले गए लाखों रुपये (Real Estate Fraud)

जब कमल गुप्ता से प्लॉट की फाइनल पेमेंट की रसीद मांगी गई तो आरोपियों ने जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। शिकायत में कहा गया है कि इसके बाद जनक दास ने 20 लाख रुपये दो किश्तों में जितेंद्र सिंह के बेटे राजबीर सिंह के खाते में ट्रांसफर किए। इसके अलावा 10 लाख रुपये नकद भी दिए गए।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: भाजपा विधायक महेश जीना के बेटे को जान से धमकी, फोन पर बोला- ‘उठवा देंगे’

पत्नी के नाम कराई गई जमीन की रजिस्ट्री (Fake Land Deal)

आरोप है कि आरोपियों के दबाव और भरोसे में आकर जनक दास ने अपनी पत्नी के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री भी करवा ली। हालांकि बाद में जब जमीन और उसके मूल्य की जांच कराई गई तो पूरा मामला संदिग्ध निकला।

जांच में सामने आया कि जिस जमीन को ऊंची कीमत वाली बताकर बेचा गया था, उसकी वास्तविक कीमत केवल 1 हजार से 1500 रुपये प्रति वर्ग गज के बीच थी। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।

चार आरोपियों पर केस दर्ज, जांच शुरू (Police Investigation)

मामले की गंभीरता को देखते हुए महेशनगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जितेंद्र सिंह शेरगिल, जसविंदर कौर उर्फ रीना, राजबीर सिंह शेरगिल, रणवीर सिंह शेरगिल और कमल गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों ने इसी तरह अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया है या नहीं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top