Connect with us
Dehradun breaking news today Siddhant mamgain caught fire
Image : सांकेतिक फोटो ( Dehradun breaking news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun breaking news: देहरादून में युवक ने खुद को लगाई आग गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun breaking news: देहरादून में युवक ने खुद को लगाई आग गई जिंदगी

1 min read

Dehradun breaking news today: युवक ने खुद को लगाई आग, चली गई जिंदगी, परिजनों को लगा सदमा..

Dehradun breaking news today Siddhant mamgain caught fire: किसी भी चीज को लेकर तनाव या डिप्रेशन लोगों में कुछ इस तरह से हावी हो रहा है कि लोग अपनी जान तक लेने लगे है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है ,जहां पर एक युवक ने खुद को आग के हवाले झोंक दिया जिसके कारण उसकी जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Haldwani News Today: हल्द्वानी उत्तराखण्ड बोर्ड के मेधावी सचिन पलड़िया ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून जिले के गल्जवाडी घंघोडा के निवासी 30 वर्षीय सिद्धांत ममगई ने बीते रविवार की रात खुद को कमरे में बंद कर लिया था। वहीं कुछ समय बाद सिद्धांत के कमरे से धुआं आने लगा जिसके कारण परिजनों को अनहोनी की आशंका होने लगी। अनहोनी की आशंका के कारण उन्होंने जैसे तैसे दरवाजा तोड़ा लेकिन तब तक सिद्धांत आग की चपेट में आकर मौत के मुंह में चला गया था। घटना को घटित होता देख सिद्धांत के परिजनों में कोहराम मच गया।

डिप्रेशन के कारण सिद्धांत ने मौत को लगाया गले ( dehradun news today)

जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली तो वह तुरंत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां से उन्होंने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि सिद्धांत पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। पुलिस की माने तो इसी मानसिक स्थिति के कारण सिद्धांत ने ऐसा अनुचित कदम उठाया है। बताते चले सिद्धांत के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है जबकि सिद्धांत अपनी मां और भाई के साथ रहता था जो अविवाहित था।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top