Connect with us
Dehradun Brigadier case: 2 accused arrested in mukesh Joshi murder case police half encounter.
फोटो सोशल मीडिया Dehradun Brigadier case

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun Brigadier case: देहरादून बिग्रेडियर हत्याकांड पुलिस मुठभेड़ में 2 आरोपी गिरफ्तार

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun Brigadier case: देहरादून बिग्रेडियर हत्याकांड पुलिस मुठभेड़ में 2 आरोपी गिरफ्तार

1 min read

Dehradun Brigadier case: 2 accused arrested in mukesh Joshi murder case police half encounter: देहरादून ब्रिगेडियर हत्याकांड: मुठभेड़ में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 9 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Dehradun Brigadier case: 2 accused arrested in mukesh Joshi murder case police half encounter: देहरादून के चर्चित रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दो और आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान हुई फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात थाना राजपुर क्षेत्र में जोहड़ी गांव के आसपास सघन चेकिंग अभियान के दौरान दोनों आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाश शुरू की। पीछा करने पर एक आरोपी को गुनियाल गांव के जंगल क्षेत्र से पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगा।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही दबोच लिया गया। घायल आरोपी की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे आरोपी 21 वर्षीय शांतनु त्यागी, निवासी सहारनपुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और एसपी सिटी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।

जांच में सामने आया है कि वारदात से एक दिन पहले, 29 मार्च की रात आरोपी कुठालगेट स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंचे थे, जहां खाना-पीना करने के बाद करीब 40 हजार रुपये का बिल हुआ। भुगतान को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने स्टाफ के साथ मारपीट की। यह झगड़ा यहीं नहीं थमा, बल्कि अगले दिन सुबह सड़क पर भी जारी रहा।

30 मार्च की सुबह आरोपियों ने बार स्टाफ की कार का पीछा करते हुए जोहड़ी गांव तक पहुंचकर चलती गाड़ी से फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लग गई, जो उनके सीने में जा धंसी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश था और पुलिस पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया था। एसएसपी के निर्देश पर लगातार दबिश और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे थे।

पुलिस इससे पहले इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। ताजा कार्रवाई के बाद कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या नौ हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और यदि कोई अन्य संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Nashik car Accident today: नासिक कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की गई जिंदगी
यह भी पढ़ें- Dehradun brigadier mukesh Joshi case: देहरादून फायरिंग बिग्रेडियर केस 4 आरोपी गिरफ्तार

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top