UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news : देहरादून में नाबालिक किशोरी को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
1 min read
Dehradun crime news: शादी का झांसा देकर नाबालिक से किया दुष्कर्म, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Dehradun crime news : Minor girl raped in Dehradun under the pretext of marriage; accused arrested: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहाँ पर एक युवक ने नाबालिक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जैसे ही यह मामला पुलिस प्रशासन के पास पहुंचा तो उन्होंने मामले की कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को हरिद्वार से दबोचा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather: उत्तराखंड मौसम का बड़ा अलर्ट जारी कब तक आएगा मानसून????
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के वसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने पुलिस प्रशासन को तहरीर देते हुए शिकायत दर्ज करवाई। तहरीर में व्यक्ति ने बताया कि 21 वर्षीय राजा मलिक उर्फ खालिद नाम के युवक ने उनकी नाबालिक बेटी को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी युवक ने पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: रुद्रपुर में महिला पर फायरिंग, लिव-इन रिलेशनशिप के लिए बना रहा था दबाव….
हरिद्वार से दबोचा गया आरोपी ( dehradun news today) dehradun rape case
मामले की गंभीरता को देखते हुए यह पूरा मामला पुलिस प्रशासन के पास पहुंचा, जहां पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की ओर से आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और सुराग जुटाते हुए आरोपी को हरिद्वार जिले के भगवानपुर से दबोचा गया।
