UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun dowry murder case: देहरादून में दहेज और शक ने ली पत्नी की जान, हुआ गिरफ्तार
1 min read
Dehradun dowry Murder Case : दहेज और शक ने ली एक और जान, पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या (Dehradun Dowry Murder Case)
Dehradun Dowry Murder Case| Domestic violence case India| उत्तराखंड के Dehradun से एक बेहद सनसनीखेज और दुखद मामला सामने आया है, जहां दहेज उत्पीड़न और शक की आग में एक महिला की जिंदगी खत्म हो गई। आरोपी पति ने अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Anganwadi salary increase: उत्तराखंड आंगनबाड़ी वर्करों का मानदेय बढ़ा….
शादी के बाद से ही शुरू हो गया था उत्पीड़न (Dowry Harassment Case India)
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आरिफ की शादी वर्ष 2025 में शाहीन बानो से हुई थी। शादी के बाद से ही वह दहेज को लेकर असंतुष्ट रहता था। खासतौर पर बाइक न मिलने की बात को लेकर वह पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था और उस पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता था।
मृतका के पिता लाल मोहम्मद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा।
सेलाकुई में किराए के कमरे में रहते थे दोनों (Selakui Crime News)
करीब एक माह पहले दंपति Selakui क्षेत्र के जमनीपुर में किराए के कमरे में रहने लगे थे। यहां आरोपी दिहाड़ी मजदूरी करता था, जबकि शाहीन बानो एक कंपनी में नौकरी कर रही थी। इसी दौरान आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक होने लगा, जिससे दोनों के बीच तनाव और बढ़ता गया।
झगड़े ने लिया खौफनाक मोड़ (Domestic Violence Case India)
1 मई को दहेज और शक के मुद्दे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आरोपी ने पत्नी की उसी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार (Dehradun Police Action)
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कुछ ही समय में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़े :Chhattisgarh IED Blast News: छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट तीन जवान हुए शहीद….
परिवार में पसरा मातम, न्याय की मांग (Uttarakhand Crime News)
इस घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है। यह मामला एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी गंभीर समस्याओं को उजागर करता है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
