UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand Anganwadi salary increase: उत्तराखंड आंगनबाड़ी वर्करों का मानदेय बढ़ा….
1 min read
Uttarakhand Anganwadi salary increase: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी वर्करों का मानदेय प्रतिदिन 140 रुपए बढ़ा, नहीं होगी मानदेय से ₹300 की कटौती
Uttarakhand Anganwadi salary increase manadey badhaya gaya strike of Anganwadi workers: उत्तराखंड में लंबे समय से आंगनबाड़ी वर्कर सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन अपने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलनरत थी, जिस पर बीते शनिवार को राज्य सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया है।
दरअसल प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की ,जिसमें मानदेय वृद्धि और लंबित मुद्दों पर सहमति बन गई है। इतना ही नहीं बल्कि CM धामी के आश्वासन के बाद आंगनबाड़ी वर्करो ने धरना स्थगित कर दिया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand anganwadi salary: उत्तराखण्ड आंगनबाड़ी कर्मचारियों का बढ़ेगा मानदेय
बता दें प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने संगठन द्वारा पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर चर्चा करते हुए 140 प्रतिदिन की मानदेय बढ़ोतरी पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से भी 150 प्रतिदिन की बढ़ोतरी का प्रस्ताव विभागीय स्तर पर पहले ही भेजा जा चुका है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand School Timing Change: उत्तराखंड में बदला स्कूल का समय 1 बजे होगी छुट्टी
सहमति के बिना नहीं होगी ₹300 की कटौती (Uttarakhand anganwadi news )
सरकार और विभाग ने स्पष्ट किया है, कि आंगनबाड़ी कर्मियों की सहमति के बिना उनके मानदेय से ₹300 की कोई भी कटौती नहीं की जाएगी। विभाग ने आश्वासन दिया है कि आंदोलन या धरने पर रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय नहीं काटा जाएगा। बताते चले सरकार ने यह फैसला कहीं ना कहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित को ध्यान में रखते हुए लिया है।
