Connect with us
Dehradun Elevated Corridor metro rail corporation project
Image : सांकेतिक फोटो (Dehradun Elevated Corridor)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun elevated corridor: देहरादून में बनेगा चार लेन एलिवेटेड कॉरिडोर मेट्रो रेल का बड़ा प्रोजेक्ट

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun elevated corridor: देहरादून में बनेगा चार लेन एलिवेटेड कॉरिडोर मेट्रो रेल का बड़ा प्रोजेक्ट

1 min read

Dehradun Elevated Corridor: देहरादून में बनेगा चार लेन एलिवेटेड कॉरिडोर, मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रस्ताव में बदलाव

Dehradun Elevated Corridor metro rail corporation project: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के लिए चार लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा, जिसमें दो लेन का प्रयोग बीआरटीएस और दो का सामान्य बसों के संचालन मे होगा। यूकेएमआरसी ने दो लेन का प्रस्ताव मुख्य सचिव के सामने रखा था लेकिन भविष्य में यातायात के दबाव को देखते हुए मुख्य सचिव ने इसे चार लेन का बनाने के लिए प्रशिक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े :Good News: हरिद्वार ऋषिकेश में बनेगा गंगा कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी निजात

बता दें मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने बीते शुक्रवार को देहरादून सचिवालय में मेट्रो रेल शहरी बुनियादी ढांचा और भवन निर्माण लिमिटेड के निदेशक मंडल की 35वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में यूकेएमआरसी ने निदेशक मंडल के सामने कई प्रस्ताव रखें जिन पर बोर्ड ने निर्णय लिया।

दो लेन का एलिवेटेड कोरिडोर बनाने का प्रस्ताव ( dehradun news today)

यूकेएमआरसी अब मेट्रो और न्यू मेट्रो के स्थान पर बीआरटीएस के संचालन की तैयारी कर रहा है। ऐसे में इसके दो लेन का एलिवेटेड कोरिडोर बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन यातायात का दबाव अधिक होने के कारण इसके लिए सार्वजनिक यातायात के दूसरे साधनों के चलने लायक सड़के न रहने पर इसे चार लेन बनाए जाने का परीक्षण करने के लिए मुख्य सचिव ने सैद्धांतिक मंजूरी दी है। न्यू मेट्रो के स्थान पर रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के दूसरे साधनों पर विचार करने के लिए कहा गया है। इसी क्रम में अब इन इलेक्ट्रिक बसो के संचालन की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा प्रोजेक्ट में कहां-कहां पार्किंग की आवश्यकता होगी इसे भी ध्यान में रखा जाएगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top