UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun expressway uttarakhand roadways: देहरादून एक्सप्रेसवे वाल्वो AC बस टाइमिंग तय
1 min read
Dehradun expressway uttarakhand roadways: देहरादून दिल्ली एक्सप्रेसवे पर वाल्वो और एसी बसों का समय तय, किराए में बदलाव की तैयारी, शेड्यूल भी हुआ तैयार
Delhi Dehradun expressway uttarakhand roadways: valve AC bus timing fixed, fare will change latest breaking news today: उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से देहरादून दिल्ली एक्सप्रेसवे पर वाल्वो और एसी बसों का समय निर्धारित कर दिया गया है। जी हां दरअसल सुबह 4:00 बजे से लेकर रात 11:30 बजे तक देहरादून दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बसो का संचालन किया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि एक्सप्रेसवे पर बसों का ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़े :Almora news today: अल्मोड़ा छात्रा ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी, लाइब्रेरी गया था भाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बसो के समय और दूरी का आकलन कर किराए में भी बदलाव की तैयारी है। सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि देहरादून दिल्ली एक्सप्रेसवे पर 8 वाल्वो और 6 एसी बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें पहली एसी बस 4:00 बजे दून से निकलेगी और दिल्ली से पहली बस सुबह 9:00 बजे रवाना होगी।
जल्द शुरू होगा सभी बसों का संचालन ( dehradun delhi expressway newa today)
बताते चले देहरादून से अंतिम बस रात 11 :5 बजे रवाना होगी, जबकि दिल्ली से अंतिम बस रात 10:00 बजे आएगी। फिलहाल ट्रायल के लिहाज से कुछ बसो को भेजा गया है, लेकिन जल्द ही सभी 14 बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
ये रहेगा पूरा बसो का समय
एसी बसों का दिल्ली जाने का समय : सुबह 4 बजे, सुबह साढ़े 8 बजे, सुबह साढ़े 10 बजे, सुबह साढ़े 11 बजे, दोपहर डेढ़ बजे, रात साढ़े 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है।
एसी बसों का देहरादून लौटने का समय : सुबह साढ़े नौ बजे, सुबह 10 बजे, दोपहर ढाई बजे, दोपहर साढ़े तीन बजे, शाम साढ़े चार बजे, शाम साढ़े सात बजे निर्धारित किया गया है।
वाल्वो बसों का दिल्ली जाने का समय
वाल्वो बसों का दिल्ली जाने का समय : सुबह पांच बजे , सुबह सात बजे, सुबह साढ़े नौ बजे, दोपहर तीन बजे, शाम पांच बजे, रात आठ बजे, रात नौ बजे, रात 11 बजे निर्धारित किया गया है।
देहरादून लौटने का समय : सुबह पांच बजे, सुबह छह बजे , सुबह नौ बजे, सुबह 11 बजे, दोपहर एक बजे, दोपहर साढ़े तीन बजे , रात नौ बजे, रात 11 बजे निर्धारित किया गया है।
