Connect with us
Dehradun murder case: 48-Year-Old Deepak Gupta Murdered Investigation Underway near Patel Nagar thana

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun News: देहरादून में सनसनी, घर के भीतर 48 वर्षीय दीपक गुप्ता की चाकू मारकर हत्या

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun News: देहरादून में सनसनी, घर के भीतर 48 वर्षीय दीपक गुप्ता की चाकू मारकर हत्या

1 min read

|Dehradun Murder Case | Patel Nagar Crime | Dehradun Stabbing | Uttarakhand Crime News | Deepak Gupta Murder| देहरादून में घर के भीतर युवक की चाकू मारकर हत्या, थाने से 200 मीटर दूर वारदात, आरोपी मौके से दबोचा गया

|Dehradun Murder Case | Patel Nagar Crime | Dehradun Stabbing | Uttarakhand Crime News | Deepak Gupta Murder|  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार शाम दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। पटेलनगर थाना क्षेत्र में थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक घर के भीतर 48 वर्षीय व्यक्ति की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : Haridwar News: हरिद्वार में अवैध संबंध और गद्दी विवाद में गई दो साधुओं की जान आरोपी गिरफ्तार

 

चीख सुनकर कमरे में पहुंचे परिजन, खून से लथपथ मिला शव (Patel Nagar Murder Incident)

मृतक की पहचान दीपक गुप्ता (48 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर मौजूद थे। अचानक कमरे से चीखने की आवाज सुनाई दी तो परिजन दौड़कर अंदर पहुंचे। वहां दीपक गुप्ता गंभीर रूप से घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़े थे, जबकि एक युवक हाथ में चाकू लिए खड़ा था। परिवार के लोगों ने बिना देर किए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

शाम करीब पांच बजे पुलिस को मिली सूचना (Dehradun Police Investigation)

सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5 बजे पटेलनगर थाना पुलिस को चाकू से हमले की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल को सुरक्षित किया गया और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

तीन युवकों के आने की चर्चा, पुलिस कर रही हर पहलू की जांच (Murder Investigation Update)

स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना के समय तीन युवक घर में दाखिल हुए थे, जिनमें से दो मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने अभी तक केवल एक युवक के घर में प्रवेश करने की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों का मिलान किया जा रहा है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड नर्सिंग भर्ती विवाद गहराया, स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर दो अभ्यर्थियों ने पिया फिनाइल

रोहन प्रजापति हिरासत में, पूछताछ जारी (Acused Arrested)

हत्या के आरोप में माजरा निवासी 20 वर्षीय रोहन प्रजापति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि घटना के पीछे व्यक्तिगत रंजिश, आर्थिक विवाद या किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।

ब्याज पर रकम देने का करता था काम (Deepak Gupta Case)

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि दीपक गुप्ता अविवाहित था और ब्याज पर पैसे देने का काम करता था। ऐसे में पुलिस आर्थिक लेनदेन समेत सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल हत्या की असली वजह को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक रिपोर्ट से जुड़ेगी जांच की कड़ी (CCTV Footage | Forensic Investigation)

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही घटनास्थल से जुटाए गए फॉरेंसिक साक्ष्यों और आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हत्या के पीछे की पूरी साजिश और कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top