Connect with us
Haridwar Temple Double Murder case: Blackmail and Succession Row Led to Killing of Two Sadhus pathari area
Image : social media ( Haridwar double murder case)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar News: हरिद्वार में अवैध संबंध और गद्दी विवाद में गई दो साधुओं की जान आरोपी गिरफ्तार

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar News: हरिद्वार में अवैध संबंध और गद्दी विवाद में गई दो साधुओं की जान आरोपी गिरफ्तार

1 min read

|Haridwar Double Murder Case | Pathri Temple Murder | Haridwar Crime News | Uttarakhand Crime | Temple Priest Arrest हरिद्वार डबल साधु हत्याकांड का खुलासा, मुख्य पुजारी समेत तीन गिरफ्तार, गद्दी विवाद और ब्लैकमेल बना हत्या की वजह

|Haridwar Double Murder Case | Pathri Temple Murder | Haridwar Crime News | Uttarakhand Crime | Temple Priest Arrest उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र स्थित शिवगढ़ के पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मंदिर की गद्दी, कथित अवैध संबंधों के राज और ब्लैकमेलिंग ने इस दोहरे हत्याकांड को जन्म दिया। पुलिस ने मंदिर के मुख्य पुजारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश लगातार जारी है।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड नर्सिंग भर्ती विवाद गहराया, स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर दो अभ्यर्थियों ने पिया फिनाइल

तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथा अब भी फरार
(Temple Priest Arrest | Haridwar Police Investigation)

हरिद्वार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर काठा पीर के जंगल से मुख्य पुजारी अंकुर उर्फ अखिल गिरी, आशु सैनी और राममिलन को गिरफ्तार किया। चौथा आरोपी उत्तम गिरी अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार पाठल (गन्ना काटने वाला औजार) और दो फावड़े भी बरामद किए गए हैं। इन्हीं फावड़ों से शवों को दफनाने के लिए गड्ढा खोदा गया था।

सेवादार की सूचना से खुली हत्या की गुत्थी
(Haridwar Double Murder Investigation)

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 21 जुलाई को मंदिर के सेवादार उत्तम झा ने दूसरे सेवादार पंकज को दो साधुओं—पारस गिरी और सेवा गिरी—के लापता होने की जानकारी दी। साथ ही उसने किसी अनहोनी की आशंका भी जताई।

पंकज की शिकायत के आधार पर पुलिस को बताया गया कि उत्तम झा ने रात के समय मंदिर के पास जंगल में कुछ लोगों को गड्ढा खोदते देखा था। जब पुलिस ने मौके पर खुदाई कराई तो उसी गड्ढे से दोनों साधुओं के शव बरामद हुए।

घटना वाली रात सभी ने साथ बैठकर पी थी शराब
(Murder Conspiracy in Temple)

जांच में सामने आया कि 18 जुलाई की रात मंदिर में पारस गिरी, सेवा गिरी, मुख्य पुजारी अखिल गिरी, उत्तम गिरी, आशु और राममिलन एक साथ मौजूद थे। सभी ने देर रात शराब पी थी। उस समय सेवादार उत्तम झा भी मंदिर परिसर में था, जबकि दूसरा सेवादार पंकज अपने गांव चला गया था।

इसी रात चारों आरोपियों ने हत्या की पूरी साजिश तैयार की।

कथित अवैध संबंध और ब्लैकमेल बना हत्या का कारण (Illegal Relationship Blackmail Case)

पुलिस जांच के अनुसार मुख्य पुजारी अखिल गिरी और उत्तम गिरी के बीच कथित अवैध संबंध थे। मृतक साधु पारस गिरी को इस संबंध की जानकारी हो गई थी। इसके बाद पारस गिरी और सेवा गिरी कथित तौर पर इस बात को लेकर मुख्य पुजारी को ब्लैकमेल करने लगे। साथ ही दोनों मंदिर की गद्दी पर अपना अधिकार भी चाहते थे।

जांच में यह भी सामने आया कि घटना वाली रात पारस गिरी ने सेवा गिरी को पगड़ी पहनाकर मंदिर की गद्दी का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था। इससे मुख्य पुजारी और उसके साथियों में नाराजगी और बढ़ गई, जिसके बाद हत्या की योजना बनाई गई।

सीसीटीवी बंद कर धारदार हथियार से की गई हत्या
(Temple Murder Case)

पुलिस के अनुसार हत्या से पहले आरोपियों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए ताकि वारदात रिकॉर्ड न हो सके। इसके बाद सबसे पहले हॉल के अंदर सेवा गिरी का धारदार पाठल से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद बाथरूम के फर्श पर पारस गिरी की भी उसी हथियार से हत्या कर दी गई।

वारदात के बाद चारों आरोपियों ने मंदिर के पास जंगल में गड्ढा खोदकर दोनों शवों को दफना दिया। मंदिर परिसर में फैले खून के निशान मिटाने के लिए सफाई की गई और खून से सना गद्दा बाहर ले जाकर जला दिया गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा पूर्व सैनिक शमशेर रौतेला की गई जिंदगी

गवाह को भी दी गई धमकी
(Haridwar Crime Update)

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जब सेवादार उत्तम झा ने आरोपियों को गड्ढा खोदते देख लिया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने उसका मोबाइल और सिम तोड़कर कहीं दूर चले जाने की सलाह दी ताकि घटना की जानकारी किसी तक न पहुंचे।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
(Accused Details)

– अंकुर उर्फ अखिल गिरी (42 वर्ष) – मुख्य पुजारी, पथरेश्वर महादेव मंदिर, शिवगढ़, थाना पथरी, हरिद्वार।
– आशु सैनी (37 वर्ष) – निवासी इस्माईलपुर, थाना लक्सर, हरिद्वार।
– राममिलन (38 वर्ष) – मूल निवासी गोरसाड़ा, उत्तरकाशी, वर्तमान पता करनाल, हरियाणा।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी उत्तम गिरी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top