UTTARAKHAND NEWS देवभूमि दर्शन
Uttarakhand: उत्तराखंड के कई जिलों में बनेंगे नए हेलीपैड, CM ने दी ₹51 करोड़ की मंजूरी
1 min read
|Uttarakhand Development Projects | Helipad Construction | CM Pushkar Singh Dhami | Road Infrastructure | SDRF | Police Modernization|उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, हेलीपैड से लेकर सड़क और सुरक्षा व्यवस्था के लिए ₹51 करोड़ मंजूर
|Uttarakhand Development Projects | Helipad Construction | CM Pushkar Singh Dhami | Road Infrastructure | SDRF | Police Modernization| उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जिलों में हेलीपैड निर्माण, सड़क संपर्क, आपदा प्रबंधन, पुलिस आधुनिकीकरण, न्यायिक एवं कारागार अवसंरचना समेत कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए कुल 51 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। सरकार का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर कनेक्टिविटी पहुंचाना, आपदा के समय त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित करना और प्रदेश की प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाना है।
यह भी पढ़ें : Dehradun News: देहरादून में सनसनी, घर के भीतर 48 वर्षीय दीपक गुप्ता की चाकू मारकर हत्या
सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों में बनेंगे नए हेलीपैड (Helipad Construction in Uttarakhand)
स्वीकृत योजनाओं के तहत बागेश्वर जिले के बेड़ा-मझेड़ा (करीमपुर) में हेलीपैड निर्माण के लिए 8.91 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड स्थित सुनकुंडी (जखोल) में हेलीपैड निर्माण के लिए 1.08 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के डौन परेवा में प्रस्तावित हेलीपैड तक पहुंच आसान बनाने के लिए करीब 2 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण को मंजूरी दी गई है। हेलीपैड साइट के प्रारंभिक विकास कार्यों के लिए पहले चरण में 8.30 लाख रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं।
सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट को मिलेगा नया स्वरूप (Dehradun Heliport Development)
राजधानी देहरादून स्थित सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के पैसेंजर टर्मिनल भवन (PTB) में विद्युत और सिविल कार्यों को पूरा करने के लिए शेष 50 लाख रुपये जारी करने की भी मंजूरी दे दी गई है। इससे हेलीपोर्ट की सुविधाओं में और सुधार होगा।
सड़क नेटवर्क को मजबूत करने पर सरकार का फोकस (Road Infrastructure Uttarakhand)
राज्य योजना के अंतर्गत चंपावत जिले में तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक कारी मोटर मार्ग के सुधार और डामरीकरण के लिए 2.64 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं अल्मोड़ा जिले के हवालबाग विकासखंड में लोधिया से चौगू तक लगभग 5 किलोमीटर मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए 3.84 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
मसूरी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को मिली स्वीकृति (Mussoorie Road Widening Project)
देहरादून जिले के मसूरी विधानसभा क्षेत्र में न्यू कैंट मोटर मार्ग पर सालावाला पुल से विजय कॉलोनी पुल तक सड़क को दो लेन से बढ़ाकर 10.50 मीटर चौड़ा करने की योजना के लिए 16.87 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ लोगों को आने-जाने में भी सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Haridwar News: हरिद्वार में अवैध संबंध और गद्दी विवाद में गई दो साधुओं की जान आरोपी गिरफ्तार
पौड़ी में बनेगी नई SDRF पोस्ट (SDRF Infrastructure)
आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा क्षेत्र के उठिडा गांव में एसडीआरएफ पोस्ट के निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 1.62 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इससे आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को और तेज़ी से संचालित किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने विकास को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता (Pushkar Singh Dhami News)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार सड़क, हवाई संपर्क, सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उनका कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी आएगी, पुलिस और प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा उत्तराखंड के संतुलित और समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
