UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun News live: देहरादून में जिम ट्रेनर नदीम ने की छेड़छाड़ हुआ गिरफ्तार
1 min read
Dehradun News live today : BCA की छात्रा से जिम ट्रेनर नदीम ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार..
Dehradun News live today Nadeem Gym Trainer case : देवभूमि उत्तराखंड का माहौल लगातार कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा खराब किया जा रहा है, जिसके चलते अभी तक प्रदेश में ऐसे कई सारे मामले सामने आ चुके हैं। ऐसी ही कुछ शर्मनाक खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है, जहां पर जिम ट्रेनर ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand News: उत्तराखंड में मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से रचाई शादी अपनाया सनातन
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में बीते 29 दिसंबर को बीसीए की छात्रा ने पुलिस प्रशासन के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दी गई तहरीर में छात्रा ने बताया कि बीते 15 दिनों से वह क्लेमेनटाउन इलाके में स्थित जिम में कसरत करने जा रही थी, जहां का मालिक और ट्रेनर नदीम अंसारी छात्रा पर बुरी नजर बनाये हुआ था।
छात्रा के साथ जोर जबरदस्ती करने का आरोप ( dehradun news today)
छात्रा ने बताया कि नदीम अंसारी ने 10 दिन पहले उसे अभद्र मैसेज मैसेज भेजे और इसके साथ ही छात्रा पर अश्लील टिप्पणियां भी की। इसके अलावा आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देते हुए कसरत करते समय उसे जबरदस्ती पकड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
आरोपी नदीम गिरफ्तार ( dehradun breaking news)
घटना की जानकारी बीते 29 दिसंबर को पीड़िता ने अपने भाइयों और बजरंग दल के कुछ युवकों को दी। जिसके बाद वह जिम ट्रेनर नदीम को समझाने गई तो आरोपी की छात्रा और उसके भाइयों के साथ बहस होने लगी। तभी छात्रा ने जिम ट्रेनर के साथ मारपीट की जिसका वीडियो बजरंग दल के युवकों द्वारा बनाया गया। युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस प्रशासन द्वारा थाने ले जाया गया है।
