UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news live: देहरादून पुलिस ने मानी हार, मां ने खुद बेटे के हत्यारे को ढूंढकर दिखाया आईना
1 min read
Dehradun news live : रोती बिलखती मां ने खुद ढूंढ निकाला अपने बेटे का कातिल, पुलिस ने कर दिये थे हाथ खड़े
Dehradun news live: police admit defeat, mother lalita chaudhary shows mirror by finding her son’s Kshitij killer herself sahastradhara breaking : कहते हैं माँ से बड़ा योद्धा इस दुनिया मे कोई और नही है, खासकर बात जब उसके बच्चों की हो तो वो किसी को नही छोड़ती । ऐसी ही कुछ बेहद दुखद व भावुक कर देने वाली खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है, जहां पर 18 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हुई।
युवक की मौत के आरोपी को ढूंढने का जिम्मा जिस पुलिस वाले के पास था ,उसने यह कह दिया कि मेरे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है जो मैं इतनी जल्दी कार्यवाही करूं। इतना ही नहीं बल्कि बिना जांच पड़ताल के ही इस केस को पुलिस द्वारा बंद कर दिया गया। मगर मृतक बेटे के लिए उसकी माँ न्याय की लड़ाई अकेला लड़ती रही और उसने करीब डेढ़ साल बाद अपने बेटे के आरोपी को ढूंढ निकाला।
यह भी पढ़े :Nainital leopard attack: नैनीताल के भुजियाघाट में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला…
बता दें राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा रोड विश्वनाथ एन्क्लेव की निवासी ललिता चौधरी पेशे से ब्यूटीशियन है, जिनके 18 वर्षीय पुत्र क्षितिज चौधरी को बीते 16 फरवरी 2024 में प्रेमनगर क्षेत्र के सुविधा स्टोर के सामने पैदल चलने के दौरान एक अज्ञात डम्पर ने कुचल दिया था। इतना ही नहीं बल्कि घटना को अंजाम देने के बाद डंपर चालक मौके पर फरार हो गया था ,जबकि क्षितिज ने हादसे के अगले दिन दम तोड़ दिया था।
हादसे के आरोपी को पकड़ने कि जगह, पुलिसवाला बोला मेरे पास नही जादू ( dehradun news live)
मृतक युवक की माँ जब 21फरवरी को पुलिस प्रशासन के पास मामला दर्ज करवाने गई ,तो उन्हें एक पुलिसवाले ने जवाब दिया की बिना नंबर के वाहन खोजना उसकी बस की बात नहीं है ना ही उसके पास कोई जादू की छड़ी है। यह कहकर बिना डंपर चालक को खोजें मामले में FR दाखिल कर दी गई जिसके बाद फिर जांच से न्याय की उम्मीद जगी।
यह भी पढ़े :Nashik car Accident today: नासिक कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की गई जिंदगी
पुलिसवाले ने खाकी को कर दिया खाक , माँ ने ढूंढ निकाला बेटे का कातिल ( dehradun accident news)
एक तरफ बेटे को खोने का गम और दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली ने ललिता को अंदर से तोड़ कर रख दिया था। मगर सवाल उनके बेटे के लिए न्याय का था जिसके चलते उन्होंने महीने तक सड़कों के चक्कर काटे और खुद सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उन्होंने 10 संदिग्ध वाहनों के नंबर पुलिस को दिये लेकिन उन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। डेढ़ साल के संघर्ष के बाद आखिरकार मां की तपस्या पूरी हुई और उसने खुद उस अज्ञात वाहन और उसके मालिक अंकित चौहान का पता लगाया।
डेढ साल बाद हादसे के आरोपी पर होगी कार्यवाही, जांच के आदेश जारी ( dehradun news today)
बीते शनिवार 4 अप्रैल 2026 को ललिता एसएसपी कार्यालय में सबूत के साथ पहुंची, जहां पर SSP ने FR दरकिनार कर पुन जांच के आदेश दिए। जिसके बाद ललिता थाने पहुची तब जाकर मामले में एफआईआर दर्ज की गई। मामले पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
