Connect with us
Uttarakhand breaking news: Nainital Bhujiyaghat Guldar leopard attack hansi devi lost Life
Image : social media ( Nainital leopard attack news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital leopard attack: नैनीताल के भुजियाघाट में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला…

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital leopard attack: नैनीताल के भुजियाघाट में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला…

1 min read

Nainital leopard attack news  : महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, जानवरों के लिए घास लेने गई थी जंगल…

Uttarakhand breaking news: Nainital Bhujiyaghat Guldar leopard attack hansi devi lost Life  : उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसके चलते अभी तक आदमखोर जानवर कई लोगों को अपना निवाला बना चुके हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है ,जहां पर घास लेने जंगल गई एक महिला को गुलदार ने मौत के घाट उतारा है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है ,वहीं पूरे क्षेत्र में दहशत फैल चुकी है।

यह भी पढ़े :Pauri Garhwal Guldar attack: पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल में गुलदार ने बच्ची को मार डाला…

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के भुजियाघाट के सूर्यागांव निवासी 54 वर्षीय हंसा पत्नी लाल सिंह सूर्या जानवरों के लिए घास लेने बीते शुक्रवार की सुबह गांव के नजदीक जंगल गई थी। काफी वक्त गुजर जाने के बाद जब हंसा वापस घर नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो गए ,जिन्होंने गांव वालों के साथ मिलकर हंसा की खोजबीन शुरू की।

महिला का शव बरामद ( nainital news )

शाम के करीब 7:00 महिला का शव जंगल में विक्षत शव परिस्थितियों में बरामद किया गया। इतना ही नही बल्कि महिला के शरीर का निचला हिस्सा बुरी स्थिति में था। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा तुरंत डीएफओ आकाश गंगवार को दी गई। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर वन कर्मचारी व अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला को गुलदार ने या फिर बाघ ने किसने निवाला बनाया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Police DSP transfer: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल 15 DSP ट्रांसफर

ग्रामीणों ने की हिंसक जानवर को मारने की मांग ( nainital news today)

मृतक महिला के परिजनों को शासनादेश के अनुसार 10 लाख रुपए की धनराशि दिए जाने की कार्यवाही की जा रही है, इसके साथ ही आदमखोर वन्यजीव को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश उत्पन्न है जिन्होंने हिंसक वन्यजीव को मारने की मांग की है। बताते चले आदमखोर जानवरों के हमलों के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top