UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand pension scheme: उत्तराखण्ड में पेंशन बढ़ाने की तैयारी खजान दास ने दिए निर्देश
1 min read
Uttarakhand pension scheme: Uttarakhand Pension Scheme Update | पेंशन बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने दिए संकेत
Uttarakhand pension scheme: Social Welfare Minister Khajan Das gave instructions to increase pension latest update breaking news today : उत्तराखण्ड में समाज कल्याण योजनाओं को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार पेंशन योजनाओं में बढ़ोतरी और पात्रता के नियमों में बदलाव की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़े :Pauri Garhwal cbse 10th topper 2026: 99.2 % अंक हासिल कर शार्दुल थपलियाल बने पौड़ी टापर
Khajan das uttarakhand Social Welfare Pension Increase | तीलू रौतेली और बौना पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि तीलू रौतेली और बौना पेंशन को 1200 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यह फैसला खास तौर पर उन वर्गों के लिए राहत देने वाला माना जा रहा है, जो लंबे समय से पेंशन बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
Uttarakhand Widow and Disability Pension Hike | विधवा और दिव्यांग पेंशन पहले ही बढ़ी
सरकार पहले ही विधवा और दिव्यांग पेंशन को 1500 रुपये से बढ़ाकर 1875 रुपये कर चुकी है। इसके साथ ही दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान को 700 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये करने की भी तैयारी है, जिससे जरूरतमंदों को अतिरिक्त आर्थिक सहारा मिल सके।
Uttarakhand Income Limit Increase Pension | आय सीमा बढ़ाकर 6000 करने की तैयारी
पेंशन योजनाओं का लाभ ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए पात्रता से जुड़ी आय सीमा को 4000 रुपये से बढ़ाकर 6000 रुपये करने पर विचार किया जा रहा है। इस बदलाव से बड़ी संख्या में नए लाभार्थियों को योजनाओं का फायदा मिल सकता है।
यह भी पढ़े :Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ जिसके लिए पति से बेवफाई उसी ने कर ली दूसरी महिला से शादी
Uttarakhand SC ST Development Plan | एससी-एसटी क्षेत्रों के लिए बनेगी विशेष योजना
सरकार ने एससी-एसटी बहुल क्षेत्रों के विकास के लिए जिलेवार कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत बुजुर्गों को मुफ्त सहायक उपकरण उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
Uttarakhand Education and Infrastructure Focus | छात्रावास और प्रशिक्षण संस्थानों पर जोर
मसूरी स्थित बालिका इंटर कॉलेज के छात्रावास के पुनर्निर्माण को तीन महीने में पूरा कर सितंबर से संचालन शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही आश्रम पद्धति विद्यालयों और आईटीआई संस्थानों में नए ट्रेड शुरू करने और प्रशिक्षकों की नियुक्ति की दिशा में भी काम तेज किया जाएगा।
यह भी पढ़े :Pauri Garhwal cbse 10th topper 2026: 99.2 % अंक हासिल कर शार्दुल थपलियाल बने पौड़ी टापर
Uttrakhand Inter Caste Marriage Scheme Update | अंतरजातीय विवाह योजना में राहत
अंतरजातीय विवाह योजना के तहत सहायता राशि की समय सीमा में बदलाव प्रस्तावित है। अब यह सहायता विवाह की तिथि से एक वर्ष के भीतर दी जा सकेगी, जिससे लाभार्थियों को अधिक सुविधा मिलेगी।
