UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news today: हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर FIR गालियों से छिड़ा विवाद
1 min read
Dehradun news today : हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की गालियों पर छिड़ा विवाद, FIR हो गई दर्ज, मंच से अश्लील बोल के कारण पड़े मुसीबत में…
Dehradun news today: FIR against Haryanvi singer Masoom Sharma controversy over abusive language uttarakhand breaking update : मंच (स्टेज) जहां पर एक कलाकार अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाता है, इतना ही नहीं बल्कि उसे मंच उसकी कला के आधार पर ही सौंपा जाता है। लेकिन कई बार अक्सर लोग उस मंच का ताव मे आकर गलत इस्तेमाल कर बैठते हैं।
ऐसा ही कुछ देखने को मिला है राजधानी देहरादून में ,जहाँ पर DAV (PG) कॉलेज में आयोजित एक पब्लिक कल्चरल कार्यक्रम में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने अपना आपा खो दिया और स्टेज से ही भरी सभा में गाली गलौच की बौछार कर दी। इतना ही नहीं बल्कि मासूम शर्मा की यह आपत्तिजनक हरकत उन पर खुद ही भारी पड़ गई, जिसके चलते मासूम शर्मा के खिलाफ डालनवाला थाने मे एक आपराधिक FIR दर्ज की गई।
यह भी पढ़े :Sarkaghat himachal crime news: सरकाघाट कॉलेज जा रही छात्रा की दिनदहाड़े हत्या
बता दें राजधानी देहरादून के DAV (PG) कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने स्टेज से गाली गलौच की। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की हरकत पर शिकायतकर्ता प्रांचल नौनी ने डालनवाला थाने में मामला दर्ज करवाया। प्रांचल ने अपनी शिकायत में बताया की सिंगर के आचरण से कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं और आम जनता की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।
शिकायत के आधार पर मासूम के खिलाफ मुकदमा दर्ज ( dehradun news today)
शिकायत के आधार पर पुलिस प्रशासन ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 अश्लील कृत्य और गीत, धारा 352 शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना , धारा 79 ( किसी महिला की लज्जा का अपमान करने के इरादे से शब्द हाव भाव या कृत्य और धारा 351 (3) आपराधिक धमकी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मासूम का गालियों का वीडियो ( Masoom Sharma hariyana singer DAV PG )
बताते चले सोशल मीडिया पर मासूम शर्मा की गालियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर उत्तराखंड में उनका भारी विरोध भी देखने को मिला। पुलिस प्रशासन ने मामले में FIR दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा ,कि कानून के मुताबिक गहनता से जांच पड़ताल के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। हालांकि मासूम शर्मा ने 11 अप्रैल को एक वीडियो सांझा किया है ,जिसमें वह अपने किए पर शर्मिंदा होते हुए नजर आए हैं।
यह भी पढ़े :Rudraprayag missing child news रूद्रप्रयाग 9 दिनों से लापता 4 वर्षीय मयंक उर्फ पंकू का शव बरामद
हरियाणा पुलिस ने 67 गाने डिजिटल प्लेटफार्म से हटाए (Dehradun news today: FIR against Haryanvi singer Masoom Sharma)
बताते चले सिंगर मासूम शर्मा इससे पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं। इसी साल जनवरी के महीने में हरियाणा पुलिस ने गिरोह आधारित जीवन शैली को बढ़ावा देने वाले तथा हथियारों एवं हिंसा का महिमामंडन करने वाले 67 गाने डिजिटल प्लेटफार्म से हटवा दिए हैं। इन गानों में मासूम शर्मा सहित अन्य रैपरो के कुछ गाने भी शामिल है।
मासूम शर्मा बोले कार्रवाई होनी चाहिए निष्पक्ष (Masoom Sharma in dehradun)
हरियाणा पुलिस ने उस समय दावा किया था कि मासूम शर्मा के कुछ गाने बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देते हैं, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए मासूम ने बताया कि अन्य कलाकारों के इतने सारे गाने हैं जिन्हें सोशल मीडिया से हटाया नहीं गया है। अगर सरकार ने मुझसे शुरुआत की है तो अच्छी बात है लेकिन कार्यवाही निष्पक्ष होनी चाहिए। बहरहाल मामला जो भी हो लेकिन मासूम शर्मा एक बार फिर से कानूनी पचड़े में फंसते हुए नजर आए हैं।
देहरादून में किया मासूम ने कारनामा हरियाणा मे महिला आयोग ने भेजा नोटिस ( Women’s Commission in Haryana )
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से जाने के बाद मंच पर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने जिस अभद्र भाषा का प्रयोग किया है , उस मामले का संज्ञान अब हरियाणा महिला आयोग ने भी ले लिया है। हरियाणा महिला आयोग ने गायक मासूम शर्मा को समन जारी कर 18 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे को पंचकूला स्थित आयोग के दफ्तर में पेश होने के निर्देश दिए हैं।
