Highlights हिमाँचल प्रदेश
Sarkaghat himachal crime news: सरकाघाट कॉलेज जा रही छात्रा की दिनदहाड़े हत्या
1 min read
Sarkaghat himachal crime news : Himachal Crime News | कॉलेज जा रही छात्रा की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में दहशत Sarkaghat Murder Case | बाइक सवार हमलावरों ने की वारदात
Sarkaghat himachal crime news: college student siya guleria murder case mandi Himachal Pradesh breaking today DevBhoomi darshan : उत्तराखण्ड के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से एक बेहद हृदयविदारक एवं सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है जहां मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में कॉलेज के लिए निकली 19 वर्षीय छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। नैण गांव के पास हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोगों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं।
यह भी पढ़े :Kaladhungi News Today: कालाढूंगी खेलते समय 5 वर्षीय मासूम बच्ची पर गिरा गेट चली गई जिंदगी
Sarkaghat College Student Murder News | गला काटकर की गई हत्या
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट तहसील क्षेत्र के गोपालपुर पोस्ट आफिस क्षेत्रांतर्गत नैण गांव निवासी जोगेंद्र कुमार की 19 वर्षीय पुत्री सिया गुलेरिया सोमवार सुबह अपने घर से कॉलेज के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियार से छात्रा का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की क्रूरता ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है।
Sarkaghat murder case Police Investigation Himachal | मौके पर पहुंची पुलिस, जांच तेज
घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर अपनी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र को भी घेर लिया गया है।
Mandi murder case CCTV Footage Investigation | आरोपियों की तलाश में खंगाले जा रहे कैमरे
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल हमलावरों के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी हुड पहनकर आया था और मृतका के घर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर ही उसने घटना को अंजाम दे दिया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand school admission age: कक्षा 1 एडमिशन नियम संकट में 4000 बच्चों का भविष्य
Mandi Himachal news today Public Reaction News | क्षेत्र में गुस्सा और असुरक्षा का माहौल
इस घटना के बाद सरकाघाट और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना ने इलाके में असुरक्षा की भावना को और गहरा कर दिया है।
Himachal Pradesh murder case Political Reaction Himachal | नेताओं ने जताई चिंता
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस घटना पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
Unanswered Questions | वारदात के पीछे की वजह अब भी रहस्य
फिलहाल इस हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। क्या यह कोई पुरानी रंजिश थी या कोई और कारण, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।
