UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news today: देहरादून महिला दरोगा को थप्पड़ मारने वाले दंपति गिरफ्तार
1 min read
Dehradun news today : महिला दरोगा को थप्पड़ मारने वाले पति पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख के गबन का आरोप..
Dehradun news today: husband wife Couple arrested for slapping police lady inspector Shobha Mehta uttarakhand hindi live : उत्तराखंड में धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं ,इतना ही नहीं बल्कि कानून व्यवस्था को दरकिनार करते हुए अब लोग वर्दीधारियों पर भी हाथ उठाने लगे हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला राजधानी देहरादून से सामने आया है, जहां पर प्रेमनगर कोतवाली में महिला दरोगा के साथ हाथापाई करते हुए महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया गया। इस पूरे प्रकरण में आरोपी पति पत्नी को पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत मे लिया गया है।
यह भी पढ़े :UKPSC Exam calendar 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के प्रेमनगर थाने में श्यामपुर अंबीवाला निवासी यशपाल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में यशपाल ने बताया कि वर्ष 2020 से प्रवीण सेमवाल उनके यहां काम कर रहा था। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी प्रतीक्षा और साले आकाश के साथ मिलकर ऑफिस के कैश काउंटर की फर्जी चाबी बनवाई व नकदी पर हाथ साफ किया। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपियों ने बिना जानकारी के सरिया तथा बजरी और सीमेंट बेच दिए जो कुल मिलाकर 55 लाख रुपए के थे। इतना ही नहीं बल्कि उन पर 55 लाख रुपए के गबन का आरोप लगाया गया है।
20 लाख रुपए लौटाने के वादे से मुकरा प्रवीण (Dehradun news today: husband wife Couple arrested)
हाल ही में हुए ऑडिट के दौरान इस पूरे मामले में फर्जीवाडे का खुलासा हुआ, जिसमें पहले आरोपी प्रवीण ने 20 लाख रुपए लौटाने का लिखित समझौता किया था ,लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गया।
यह भी पढ़े :Dehradun accident news today: देहरादून मोहब्बेवाला में बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर
थाने में वीडियो बनाते हुए किया हंगामा ( dehradun news today)
मामले की जांच के लिए पुलिस ने प्रवीण को थाने बुलाया था हालांकि कुछ देर बाद थाने में उसकी पत्नी प्रतीक्षा अपने भाई आकाश के साथ पहुंची और हंगामा करते हुए वीडियो बनाने लगी। जब महिला दरोगा शोभा मेहता ने उनसे पूछताछ करनी चाहे तो प्रतीक्षा ने अभद्रता करते हुए उनके साथ हाथापाई की और मौके पर भागने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि खुद थाने पहुंचे थे आरोपी
पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज स्पष्ट है कि आरोपी पक्ष खुद थाने पहुंचा था, जहां पुलिस द्वारा उन्हें नहीं लाया गया। पुलिस के मुताबिक थाने में किसी भी तरह का उनके साथ दुर्व्यवहार नहीं किया गया बल्कि समझाने के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और हाथापाई की गई। सरकारी कार्य में बाधा और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
