UTTARAKHAND NEWS देहरादून
UKPSC Exam calendar 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर
1 min read
UKPSC Exam calendar 2026: UKPSC Exam Calendar 2026 | युवाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी, लेकिन कई भर्तियों पर सस्पेंस बरकरार
UKPSC Exam calendar 2026: Uttarakhand Public Service Commission released exam date calendar breaking news today: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है Uttarakhand Public Service Commission ने वर्ष 2026 के लिए बहुप्रतीक्षित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।
यह भी पढ़े :Udham Singh Nagar news: उत्तराखण्ड में NIA की एंट्री, सितारगंज में जांचेगी आतंकी कनेक्शन
Government Jobs Uttarakhand | जुलाई से दिसंबर तक मुख्य परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल
जारी कार्यक्रम के अनुसार जुलाई से दिसंबर 2026 के बीच विभिन्न विषयों की मुख्य परीक्षाएं चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएंगी। खास बात यह है कि अधिकांश परीक्षाएं रविवार को रखी गई हैं, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकें और किसी तरह की बाधा न आए।
UKPSC PCS Exam Date | अप्रैल में न्यायिक सेवा और PCS मुख्य परीक्षा तय
कैलेंडर के मुताबिक 21 से 24 अप्रैल तक न्यायिक सेवा (सिविल जज) मुख्य परीक्षा आयोजित होगी। इसके तुरंत बाद 27 से 30 अप्रैल के बीच PCS मुख्य परीक्षा 2025 कराई जाएगी। यह दोनों परीक्षाएं लंबे समय से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद अहम मानी जा रही हैं।
Lecturer Vacancy Uttarakhand | प्रवक्ता भर्ती की परीक्षाओं पर सबसे ज्यादा फोकस
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता पदों के लिए विषयवार परीक्षाओं की लंबी श्रृंखला तय की गई है। मई से लेकर अक्टूबर तक भौतिक विज्ञान, नागरिक शास्त्र, हिंदी, इतिहास, कृषि, गणित, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, रसायन, वाणिज्य, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और संस्कृत जैसे विषयों की परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं। इसमें नौ मई को भौतिक शास्त्र, 10 मई को नागरिक शास्त्र, 30 मई को हिंदी, 31 मई को इतिहास, 11 जून को कृषि, पांच जुलाई को गणित, 12 जुलाई को जीव विज्ञान, 26 जुलाई को अंग्रेजी, 23 अगस्त को रसायन शास्त्र, 20 सितंबर को वाणिज्य, 27 सितंबर को भूगोल, 11 अक्तूबर को अर्थशास्त्र, 18 अक्तूबर को समाजशास्त्र, 23 अक्तूबर को संस्कृत, 29 नवंबर को गृह विज्ञान और छह दिसंबर को कला की मुख्य परीक्षा सम्मिलित हैं।
यह भी पढ़े :Haldwani accident news today: सिडकुल से लौट रही युवती की स्कूटी गाय से टकराईं गई जिंदगी
UKPSC RO ARO Exam | समीक्षा अधिकारी और अन्य पदों की भी आंशिक जानकारी
कैलेंडर में 19 मई को समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए परीक्षा प्रस्तावित है। इसके अलावा 19 जुलाई को उच्च न्यायालय से जुड़े विभिन्न पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट भी रखा गया है।
Job Aspirants Concern | कई बड़ी भर्तियों का कैलेंडर में नहीं जिक्र
हालांकि, इस कैलेंडर को लेकर युवाओं में असंतोष भी देखने को मिल रहा है। इसमें कुल 22 परीक्षाओं का जिक्र है, जिनमें से 16 केवल प्रवक्ता भर्ती से जुड़ी हैं। वहीं नई PCS, लोअर PCS, AE, JE और अन्य बहुप्रतीक्षित भर्तियों का इसमें कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।
Official Update UKPSC | आयोग ने तिथियों को बताया प्रस्तावित, बदलाव संभव
आयोग ने साफ किया है कि जारी सभी तिथियां प्रस्तावित हैं और परिस्थितियों के अनुसार इनमें संशोधन किया जा सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक सूचनाओं पर नियमित नजर बनाए रखें
