UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news today: 2024 में लव मैरिज अब पत्नी बेटी को बंद कर युवक ने उठाया खौफनाक कदम
1 min read
Dehradun news today : युवक ने की आत्महत्या, तीन माह की बच्ची और पत्नी को किया पहले कमरे में बंद, 2024 में किया था प्रेम विवाह..
Dehradun news today: Love marriage in 2024: Now shubham suicide case after locking up his wife and daughter raipur uttarakhand live : पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होना एक साधारण सी बात है, लेकिन कभी कभार दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ जाता है कि उसे काबू कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है, जहां पर घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Nainital car Accident today: नैनीताल में हादसा जागेश्वर जा रही कार खाई में गिरी 2 की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के सुंदरवाला का निवासी 24 वर्षीय शुभम पुत्र नरेंद्र अपने पिता से अलग रह रहा था। दरअसल शुभम किराए के कमरे पर अपनी पत्नी और 3 माह की बच्ची के साथ रह रहा था। बीते सोमवार की रात शुभम और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि शुभम ने पत्नी और बच्ची को कमरे के अंदर ही बंद कर दिया तथा खुद बाहर आकर खिड़की की ग्रिल पर फांसी का फंदा लगा दिया।
डॉक्टर ने किया शुभम को मृत घोषित ( dehradun news today)
इस घटना को घटित होता देख कमरे में कैद शुभम की पत्नी ने अपने परिचितों को मौके पर सूचना दी। इसके बाद शुभम के परिचितों ने दरवाजा खोला और शुभम को फंदे से उतारकर सीधा अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही शुभम के परिजनों को गहरा सदमा लगा वहीं पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
तीन माह की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया
बताया जा रहा है कि शुभम के पिता रांझावाला मे रहते है जबकि शुभम उनसे अलग रह रहा था। शुभम ने 17 नवंबर 2024 को प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद शुभम सोलर पैनल लगाने वाली एक एजेंसी में वाहन चालक के रूप में कार्यरत था। बताते चले शुभम की मौत के बाद से तीन माह की बच्ची के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया है।
