Connect with us
Nainital car Accident today: fell into ditch gaithiya road almora going jageshwar 2 died uttarakhand breaking news live
Image : social media ( Nainital car Accident today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Nainital car Accident today: नैनीताल में हादसा जागेश्वर जा रही कार खाई में गिरी 2 की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल

Nainital car Accident today: नैनीताल में हादसा जागेश्वर जा रही कार खाई में गिरी 2 की मौत

1 min read

Nainital car Accident today: जागेश्वर धाम जा रहे पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की गई जिंदगी…

Nainital car Accident today: fell into ditch gaithiya road almora going jageshwar 2 died uttarakhand breaking news live: उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर पर्यटकों की कार खाई मे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमे दो युवकों की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है ,वहीं मृतको के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े :Dehradun car Accident today: देहरादून में भीषण कार हादसा, एक की गई जिंदगी, क‌ई गंभीर

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के उन्नाव पीतांबर नगर निवासी अंकित चौधरी अपने दोस्त अभिराज ,अतुल दुबे और श्याम के साथ बीते शनिवार को घूमने के लिए अपने वाहन संख्या UP78SJ4936 मे सवार होकर अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम जा रहे थे। तभी जैसे ही उनकी कार नैनीताल जिले के हल्द्वानी से ऊपर गेठिया क्षेत्र में पहुंची तो अचानक से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए।

दो युवको की गई जिंदगी ( nainital accident news today)

जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन व SDRF की टीम ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान क्षतिग्रस्त वाहन के नीचे दबे पर्यटकों को किसी तरह बाहर निकाला गया जिसमें अंकित चौधरी और अभिराज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर अतुल दुबे और श्याम को गंभीर हालत में रेस्क्यू कर हल्द्वानी के अस्पताल भिजवाया गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top