Connect with us
Dehradun news today: PRD jawan sunil Raturi died in police custody, stir created
फोटो सोशल मीडिया Dehradun news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun news today: देहरादून पुलिस हिरासत में PRD जवान की चली गई जिंदगी, मचा हड़कंप

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun news today: देहरादून पुलिस हिरासत में PRD जवान की चली गई जिंदगी, मचा हड़कंप

1 min read

Dehradun news today: PRD jawan sunil Raturi died in police custody, stir created Dehradun Police Custody Death: हिरासत में पीआरडी जवान की मौत से हड़कंप, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Dehradun news today: PRD jawan sunil Raturi died in police custody, stir created: उत्तराखण्ड से एक बड़ी एवं बेहद दुखद खबर देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां पुलिस हिरासत में एक पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवान की मौत हो गई । इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने के बाहर हंगामा किया, वहीं पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपनी सफाई पेश की है। मामला अब मजिस्ट्रेट जांच के दायरे में पहुंच गया है।

Fuel Pump Incident से शुरू हुआ मामला

पुलिस के अनुसार 28 मार्च की दोपहर थाना रायपुर को सूचना मिली कि लाडपुर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति नशे की हालत में विवाद कर रहा है और भुगतान से इनकार कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने व्यक्ति को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं आई। इसके बाद उसे वाहन सहित थाने लाया गया, जहां पूछताछ में उसकी पहचान सुनील रतूड़ी पुत्र शिवानन्द रतूड़ी निवासी 10 पीआरडी कॉलोनी तपोवन रोड़ देहरादून के रूप में हुई, जो बतौर पीआरडी जवान वर्तमान में जिला युवा कल्याण विभाग में तैनात था.

Drunk Driving Case में गिरफ्तारी

जांच के दौरान एल्कोहल मीटर से की गई जांच में उसके शरीर में अल्कोहल की मात्रा निर्धारित सीमा से कई गुना अधिक पाई गई। इसके आधार पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया। थाने में भी उसके व्यवहार को लेकर पुलिस ने बताया कि वह लगातार शोर-शराबा और बाहर जाने की कोशिश कर रहा था, जिससे कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

Lockup में बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत

पुलिस के मुताबिक स्थिति को देखते हुए उसे हवालात में रखा गया। कुछ देर बाद निगरानी कर रहे पुलिसकर्मी ने उसे अचेत अवस्था में पाया। तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का हंगामा, उठे सवाल

मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि हिरासत में रहते हुए उसकी हालत कैसे बिगड़ी, इसका जवाब मिलना चाहिए। घटना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Magisterial Inquiry और पोस्टमार्टम प्रक्रिया

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराया जाएगा, जिसकी पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
यह भी पढ़ें- Almora news today: अल्मोड़ा जागेश्वर में तैनात फारेस्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top