UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun teacher news today: देहरादून प्राइमरी स्कूल से गायब रहने पर शिक्षक निलंबित
1 min read
Dehradun teacher news today: बिना बताए स्कूल से गायब रहने पर अध्यापक पर गिरि गाज, स्कूल से किया गया सस्पेंड
Dehradun teacher news today: govt teacher suspended for missing primary school without leave uttarakhand breaking live hindi khabar: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर बिना बताए स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। बताते चले इससे पहले भी कई सारे मामले ऐसे देखने को मिले हैं, जब शिक्षक अपनी लापरवाही के चलते स्कूलों से गायब हुए है।
यह भी पढ़े :लालकुआं: 43 छात्रों को अभी तक नहीं मिली 2024-25 की छात्रवृत्ति, विधायक ने लिया संज्ञान
बता दें देहरादून के चकराता राजकीय प्राथमिक विद्यालय डिरनाड मे तैनात शिक्षक हरपाल सिंह को बिना बताए स्कूल से गायब रहने पर सस्पेंड किया गया है। बताते चले कार्रवाई के आदेश में शिकायत मिली है, कि शिक्षक 6 और 7 अप्रैल को स्कूल नहीं पहुंचे थे और ना ही उन्होंने कोई छुट्टी ली थी।
शिक्षक ने नहीं दिया संतोषजनक जवाब ( dehradun chakrata news today)
इस दौरान सोशल मीडिया पर हरपाल सिंह का वीडियो सामने आने के बाद उनसे जवाब मांगा गया, जो संतोषजनक नहीं मिला। ग्रामीणों ने इसे लेकर नाराजगी जताई तथा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक प्रेमलाल भारती ने कार्यवाही करते हुए शिक्षक को सस्पेंड कर दिया। इस मामले की जांच बीईओ चकराता को सौंपी गई है। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने बताया कि जो भी कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करेगा तथा शिक्षा विभाग की छवि को धूमिल करेगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
