Connect with us
Delhi Dehradun expressway roadways: uttarakhand Roadways electric buses will run on Delhi Dehradun Expressway breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Delhi Dehradun expressway roadways)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Delhi Dehradun expressway roadways: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगी रोडवेज इलेक्ट्रिक बसें

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Delhi Dehradun expressway roadways: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगी रोडवेज इलेक्ट्रिक बसें

1 min read

Delhi Dehradun expressway roadways  : दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर अब इलेक्ट्रिक बसे दौडाएगा रोडवेज, शासन से 25 नई इलेक्ट्रिक बसो की मांग

Delhi Dehradun expressway roadways: uttarakhand Roadways electric buses will run on Delhi Dehradun Expressway breaking news today  : यदि आप भी दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन बस को लेकर चिंता में है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि उत्तराखंड परिवहन निगम रोडवेज दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक बसो के संचालन की तैयारी में है। बताते चले प्रदूषण मुक्त और हाईटेक यात्रा को बढ़ावा देने के लिए प्रबंधन की ओर से 25 नई इलेक्ट्रिक बसो की खरीद का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े :Kathgodam ranibagh bypass: 18.22 करोड़ से बनेगा काठगोदाम रानीबाग बाईपास जाम से मिलेगी निजात

बता दें दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम इलेक्ट्रिक बसों को संचालित करने वाला है। इतना ही नहीं बल्कि प्रबंधन की ओर से 25 नई इलेक्ट्रिक बसो की मांग की गई है। इलेक्ट्रिक बसो के संचालन से न सिर्फ दिल्ली और देहरादून के बीच का सफर आसान होगा बल्कि पर्यावरण को भी प्रदूषण से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े :JEE mains exam result 2026: जेईई-मेन रिजल्ट हल्द्वानी के गुर‌आशीष बने उत्तराखण्ड टापर

इलेक्ट्रिक बसो के संचालन को लेकर चल रही प्रक्रिया ( delhi dehradun expressway news)

बताते चले एक इलेक्ट्रिक बस फुल चार्ज होने पर लगभग 250 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है, जबकि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के माध्यम से दोनों शहरों के बीच की दूरी घटकर मात्र 210 किलोमीटर रह गई है। अब ऐसे में बसों को बीच रास्ते में चार्ज करने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी। इलेक्ट्रिक बसो के संचालन को लेकर शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top