Connect with us
JEE mains exam result 2026: Gurashish from Haldwani nainital becomes Uttarakhand topper breaking news today
Image : social media ( JEE mains exam result 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / JEE mains exam result 2026: जेईई-मेन रिजल्ट हल्द्वानी के गुर‌आशीष बने उत्तराखण्ड टापर

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

JEE mains exam result 2026: जेईई-मेन रिजल्ट हल्द्वानी के गुर‌आशीष बने उत्तराखण्ड टापर

1 min read

JEE mains exam result 2026: जेईई मेन परीक्षा में चमके हल्द्वानी के गुरआशीष, उत्तराखंड में हासिल किया पहला स्थान...

JEE mains exam result 2026: Gurashish from Haldwani nainital becomes Uttarakhand topper breaking news today: उत्तराखंड के होनहार युवा नेट ,JRF, जेईई मेन परीक्षा में आए दिन अपनी सफलता के झंडे गाढ रहे हैं। इसी बीच नैनीताल जिले के गुरआशीष सिंह चड्ढा ने जेईई मेन परीक्षा में 99.99 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर उत्तराखंड में टॉप किया है। गुरआशीष की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हे लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़े :छोटी बचत, बड़ी सुरक्षा: शुरू करें एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी LIC Jeevan Anand Policy online

बता दें नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी गुरआशीष सिंह चड्ढा ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कराई गई इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन मे सर्वोच्च अंक प्राप्त कर उत्तराखंड में टॉप किया है। गुरआशीष ने 99.99 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर 112 वीं रैंक हासिल की है। बताते चले गुरआशीष को यह उपलब्धि उनके पहले ही प्रयास में हासिल हुई है।

ऑनलाइन कोचिंग के जरिए हासिल की उपलब्धि ( haldwani JEE Main Uttarakhand topper Gurashish)

गुरआशीष बताते हैं कि वह रोजाना 10 से 12 घंटे अपनी पढ़ाई को दिया करते थे। इसके साथ ही वह अन्य गतिविधियों में ध्यान लगाने के बजाय अपने अध्ययन पर पूरा फोकस करते थे। गुर आशीष ने ऑनलाइन कोचिंग प्लेटफार्म से परीक्षा की तैयारी की जिसमें उन्होंने सफलता पाई।

परिजनों को दिया सफलता का श्रेय ( haldwani news today jee main result out)

गुरआशीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता गुरप्रीत सिंह चड्ढा और माता हरप्रीत कौर चड्ढा के साथ अपनी बड़ी बहन गुनताशा को दिया है। गुरआशीष अब जेईई एडवांस की तैयारी में जुट गए हैं। गुरआशीष का आईआईटी दिल्ली ,बाम्बे या मद्रास से कंप्यूटर विज्ञान में इंजीनियरिंग करने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़े :Yogesh Jeena IIT BOMBAY: नैनीताल के योगेश जीना ने रचा इतिहास आटो ड्राइवर का बेटा बना टॉपर

हाई स्कूल में विद्यालय के टॉपर रह चुके गुर आशीष चड्ढा ( GurAshish Chadha haldwani news today)

बताते चले गुरआशीष ने हाई स्कूल में 99. 2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया था। इसके साथ ही इस वर्ष उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है जिसके लिए वह रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top