Connect with us
Delhi Haridwar NAMO Bharat train uttarakhand will run Delhi to haridwar rishikesh to complete the journey in 3 hours breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( NAMO Bharat train uttarakhand)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Delhi haridwar Namo bharat: दिल्ली से हरिद्वार 3 घंटे में पूरा होगा सफर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Delhi haridwar Namo bharat: दिल्ली से हरिद्वार 3 घंटे में पूरा होगा सफर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन

1 min read

NAMO Bharat train uttarakhand: दिल्ली से हरिद्वार ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 3 घंटे में तय होगी दूरी, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत..

Delhi Haridwar NAMO Bharat train uttarakhand will run Delhi to haridwar rishikesh to complete the journey in 3 hours breaking news today: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार के सामने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा है ,जो दिल्ली से लेकर हरिद्वार और ऋषिकेश तक तेज रफ्तार की कनेक्टिविटी का रास्ता खोल सकता है। जी हां दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर नमो भारत RRTS कॉरिडोर को मेरठ के मोदीपुरम से हरिद्वार तक बढ़ाने की मांग की है। इसके साथ ही देहरादून हरिद्वार ऋषिकेश के बीच अलग मेट्रो कॉरिडोर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking news today: STF की बड़ी कार्यवाही पाक ISI एजेंट का हैंडलर गिरफ्तार

बता दें अभी नमो भारत ट्रेन सराय काले खां दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक संचालित हो रही है। यदि प्रस्तावित विस्तार के तहत यह कॉरिडोर मोदीपुरम से आगे बढ़ता है तो यह सीधा हरिद्वार और ऋषिकेश तक जाएगा जो मुख्य रूप से नेशनल हाईवे 58 के समानांतर विकसित किया जाएगा। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार के सामने रखा है जो दिल्ली से लेकर हरिद्वार और ऋषिकेश तक कनेक्टिविटी का रास्ता खोलने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

नमो भारत रूट मे कई शहर हो सकते हैं शामिल ( Namo bharat extension plan news)

बताते चले यदि कॉरिडोर मोदीपुरम से आगे बढ़ते हुए हरिद्वार और ऋषिकेश तक जाता है, तो इस रूट पर कई शहर और कस्बे शामिल होंगे। जिसमे मेरठ का मोदिपुरम, दौराला-सकौती, खतौली (मुजफ्फरनगर), पुरकाजी (UP-उत्तराखंड बॉर्डर), रुड़की, ज्वालापुर (हरिद्वार) और आखिर में ऋषिकेश शामिल होगा। विशेष रूप से आईआईटी रुडकी जैसे प्रमुख शैक्षणिक केंद्र भी इस कॉरिडोर से सीधे जुड़ जाएंगे।

यह भी पढ़े :Signature Astrology by Vivek Tripathi: क्या आपका सिग्नेचर बताता है सफलता का रास्ता?

दिल्ली से ऋषिकेश मात्र 3 घंटे में पहुंच सकेंगे (Delhi Haridwar NAMO Bharat train) 

यदि परियोजना मंजूर होती है तो दिल्ली से ऋषिकेश का सफर सिर्फ ढाई से 3 घंटे में आसानी से पूरा हो सकेगा। इससे पर्यटन रियल एस्टेट और औद्योगिक विकास को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हालांकि इस परियोजना के सामने कई बड़ी चुनौतियों की बात भी सामने आ रही है, जिसमें रुड़की से ऋषिकेश के बीच का हिस्सा राजाजी नेशनल पार्क और अन्य पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र से गुजरता है ,जहां निर्माण के लिए मंजूरी लेनी होगी।

जाने विशेषज्ञों का क्या कहना है प्रोजेक्ट को लेकर (Delhi Haridwar NAMO Bharat train uttarakhand will run Delhi to haridwar rishikesh) 

विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक बड़ा आर्थिक कोरिडोर साबित हो सकता है, जो दिल्ली मेरठ हरिद्वार बेल्ट के विकास को नई दिशा देगा। इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार संबंधित राज्य सरकारों ncrtc के जरिए आगे की प्रक्रिया तय करेगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top