UTTARAKHAND NEWS देहरादून
उत्तराखंड में 28 मार्च को ‘ब्लैक आउट’, Earth Hour के तहत 1 घंटे बंद रहेंगे बिजली उपकरण”
1 min read
Earth hour 2026 uttarakhand : उत्तराखंड में 28 मार्च को ‘ब्लैक आउट’
Earth hour 2026 uttarakhand 28 March 8:30 to 9:30 p.m.: उत्तराखंड 28 मार्च को 1 घंटे के लिए अंधेरे में डूब जाएगा, जी हां… ‘अर्थ ऑवर’ के तहत प्रदेशभर में बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम और सराहनीय पहल करते हुए उत्तराखंड सरकार ने 28 मार्च 2026 को ‘अर्थ ऑवर (Earth Hour)’ मनाने का फैसला लिया है। इस वैश्विक अभियान के तहत रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक पूरे प्रदेश में एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।
अर्थ ऑवर क्या है | What is Earth Hour Campaign
दरअसल, ‘अर्थ ऑवर’ केवल एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का एहसास कराने का एक प्रयास है। सरकार का मानना है कि इस छोटे से कदम के जरिए ऊर्जा संरक्षण (Energy Conservation), जलवायु परिवर्तन (Climate Change) और पर्यावरण संतुलन (Environmental Balance) जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया जा सकता है।
WWF के सहयोग से अभियान | WWF India Earth Hour Initiative
यह अभियान WWF India, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। संस्था द्वारा जारी पत्र के क्रम में उत्तराखंड शासन ने इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस वैश्विक मुहिम का हिस्सा बन सकें।
भारतभर में मनाया जाएगा Earth Hour | Earth Hour India 2026
गौरतलब है कि ‘अर्थ ऑवर’ के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में इसे विशेष रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। भारत सरकार ने भी 28 मार्च की रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक देशवासियों से गैर-जरूरी लाइटें और बिजली उपकरण बंद रखने की अपील की है। इस दौरान उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक कई प्रमुख स्मारक, ऐतिहासिक स्थल और सरकारी इमारतें भी एकजुटता दिखाते हुए अपनी लाइटें बुझा देंगी।
उत्तराखंड सरकार की अपील | Uttarakhand Government Appeal
इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार ने भी प्रदेशवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। शासन ने सभी नागरिकों, सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि निर्धारित समयावधि के दौरान एक घंटे के लिए गैर-जरूरी विद्युत उपकरणों को बंद रखें।
राज्यपाल का निर्देश | Governor Order Earth Hour Uttarakhand
इस संबंध में राज्यपाल गुरमीत सिंह द्वारा भी आदेश जारी किया गया है। जारी निर्देशों में लोकभवन सहित सभी कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि वे 28 मार्च की रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अपने-अपने कार्यस्थलों और घरों में अनावश्यक लाइटें और बिजली उपकरण बंद रखें।
जनभागीदारी से ही सफलता | Public Participation in Earth Hour
अधिकारियों का कहना है कि ‘अर्थ ऑवर’ की सफलता पूरी तरह आम जनता की भागीदारी पर निर्भर करती है। यदि हर व्यक्ति इस एक घंटे के अभियान में सहयोग करता है, तो यह न केवल ऊर्जा संरक्षण का संदेश देगा, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भी मजबूत उदाहरण पेश करेगा।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम | Step Towards Environment Protection
यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
