Connect with us
LPG gas cylinder refill online Gadarpur news today: Husband kishan vishwas died suicide case after wife demands LPG gas cylinder refill online uttarakhand gas cylinder crisis shortage
Image : social media ( LPG gas cylinder refill online)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Gadarpur news today: गदरपुर पत्नी की सिलेंडर भरवाने की मांग पर पति ने खत्म कर दी जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Gadarpur news today: गदरपुर पत्नी की सिलेंडर भरवाने की मांग पर पति ने खत्म कर दी जिंदगी

1 min read

LPG gas cylinder refill online : पत्नी ने कहा गैस सिलेंडर आएगा तभी बनाऊंगी खाना, पति ने फंदे पर लटककर दी जान..

LPG gas cylinder refill online Gadarpur news today: Husband kishan vishwas died suicide case after wife demands LPG gas cylinder refill online uttarakhand gas cylinder crisis shortage:  उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से बेहद ह्रदय विदारक खबर सामने आ रही है, जहां पर पत्नी ने अपने पति को गैस सिलेंडर लाने को कहा जिसके बाद पति ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी।

यह भी पढ़े :Pauri guldar attack today: पौड़ी सत्यखाल खेत में काम कर रही महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर पिपलिया नंबर 1 निवासी 29 वर्षीय किशन विश्वास पुत्र निर्मल विश्वास फो-र्सिलिंग का काम करते थे। बीते बुधवार की रात को किशन का अपनी पत्नी रीना से विवाद हो गया था इसके बाद वह छत पर बने कमरे में चले गए। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने वहां पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।

परिजनो मे पसरा मातम ( udham singh nagar news today)

कुछ देर बाद जब किशन की मां छत पर गई तो किशन कमरे में लटका हुआ मिला। यह देखकर किशन की मां के होश उड़ गए और उनकी चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी छत पर पहुंचे ,जिन्होंने किशन को फंदे से उतारकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने किशन को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े :Highcourt UPNL news today: उपनल नियमितीकरण मामला हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

गैस सिलेंडर लाने को लेकर किशन और उनकी पत्नी के बीच हुआ था विवाद ( udham singh nagar news LPG gas cylinder refill online)

बताया जा रहा है कि किशन विश्वास और उनकी पत्नी रीना विश्वास के बीच घर में रसोई गैस सिलेंडर खत्म होने को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। इतना ही नहीं बल्कि रीना ने यह बात तक कह दी थी कि जब घर में सिलेंडर आएगा तभी खाना बनेगा। बीते बुधवार को एक बार फिर से इसी बात को लेकर विवाद हुआ इसके बाद किशन ने अपनी जिंदगी खत्म कर दी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top