Connect with us
Haldwani accident news today: gauri Bisht died auto fell kathgodam road health insurance policy medical claim update nainital uttarakhand live
Image : social media ( Haldwani accident news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani accident news today: हल्द्वानी चलते आटो से गिरकर मासूम बच्ची की गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani accident news today: हल्द्वानी चलते आटो से गिरकर मासूम बच्ची की गई जिंदगी

1 min read

Haldwani accident news today  : ढाई साल की मासूम बच्ची की ऑटो से गिरकर गई जिंदगी, परिजनों मे मचा कोहराम

Haldwani accident news today: gauri Bisht died auto fell kathgodam road health insurance policy medical claim update nainital uttarakhand live : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर ढाई साल की बच्ची की ऑटो से गिरने के कारण जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतका बच्ची के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Bageshwar lacchu pahari news: बागेश्वर लच्छू पहाड़ी पर विधायक की टिप्पणी से बवाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के रावतनगर बिंदूखत्ता लालकुआं निवासी सुमन बिष्ट पत्नी विक्रम सिंह बिष्ट की दो बेटियां है। जिसमें बड़ी बेटी करीब 6 साल और छोटी बेटी महज ढाई साल की थी। बीते मंगलवार को सुमन घर से यह कहकर निकली थी कि लालकुआं में मेडिकल कैंप लगा है जहाँ वो दवा लेने जा रही है।

चलते ऑटो में महिला को आए चक्कर हाथ से छूटी बच्ची ( nainital news today)

इस दौरान सुमन ऑटो में सवार होकर अपनी ढाई साल की बेटी गौरी के साथ काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचने गई। गौरी सुमन की गोद में थी, तभी सुमन को चलते ऑटो मे चक्कर आ गए तथा वह बेहोश हो गई। महिला के बेहोश होते ही ढाई साल की बच्ची ऑटो से नीचे गिरी, इसके बाद महिला भी नीचे गिर गई।

यह भी पढ़े :NIB Noida recruitment 2026: एनआईबी में 44 पदों पर निकली भर्ती Apply soon

मृतका बच्ची के पिता सेना मे तैनात ( Haldwani accident news today: gauri Bisht died auto fell kathgodam) 

ऑटो से नीचे गिरने के कारण मां बेटी दोनों घायल हुई, मगर नन्ही सी गौरी की हालात बेहद नाजुक थी जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों को गहरा सदमा लगा है ,वही बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है।मृतका गौरी के पिता भारतीय सेना में तैनात है जिन्हे घटना की जानकारी दे दी गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top