Connect with us
Bageshwar Lachhu Pahari News: kapkote MLA suresh gariya comment on bdc member video viral case latest update
Image : social media ( Bageshwar Lachhu Pahari News)

Home / Bageshwar / Bageshwar lacchu pahari news: बागेश्वर लच्छू पहाड़ी पर विधायक की टिप्पणी से बवाल

Bageshwar UTTARAKHAND NEWS

Bageshwar lacchu pahari news: बागेश्वर लच्छू पहाड़ी पर विधायक की टिप्पणी से बवाल

1 min read

Bageshwar Lachhu Pahari News  : लच्छू पहाड़ी पर विधायक की टिप्पणी का वीडियो वायरल, बोले पता नहीं काम करेगा या नहीं लेकिन डांस जरूर करेगा..

Bageshwar Lachhu Pahari News: kapkote MLA suresh gariya comment on bdc member video viral case latest update : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो किसी और का नहीं बल्कि बागेश्वर जिले के कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया का है। वीडियो में वो दिव्यांग कलाकार बीडीसी सदस्य लक्ष्मण कुमार उर्फ लच्छू पहाड़ी के संबंध में एक टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। बताते चले वीडियो कत्यूर महोत्सव के मंच का है जहां पर विधायक सुरेश गढ़िया मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। हालांकि अब विधायक को लक्ष्मण कुमार पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand PRD news: सेवा से हटाएं 100 पीआरडी जवान, पुलिस के साथ नहीं कर सकेंगे काम

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के गरुड कत्यूर महोत्सव में बीते रविवार की स्टार नाइट कार्यक्रम में कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंच से दिव्यांग कलाकार बीडीसी सदस्य लक्ष्मण कुमार उर्फ लच्छू पहाड़ी के डांस के संबंध में एक टिप्पणी की थी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके संबोधन वीडियो का एक अंश तेजी से वायरल हो रहा है।

विधायक सुरेश गढ़िया ने लच्छू पहाड़ी पर की टिप्पणी( MLA Suresh Gariya bageshwar kapkot)

वीडियो में विधायक सुरेश गढ़िया कहते हुए नजर आ रहे हैं, कि लच्छू को डांस करते-करते नेता ही बना दिया। अब पता नहीं की वह काम करेगा या नहीं करेगा लेकिन डांस जरूर करेगा। कभी-कभी ऐसा भी हो जाता है इसलिए हम सभी को सोच समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए।

यह भी पढ़े :Bageshwar news today: बागेश्वर सरकारी स्कूल ने बना डाला भूत का मंदिर, शिक्षक कर रहे पूजा

पहाड़ी लच्छू और उनके पिता की भावनाओं को पहुंची ठेस ( bageshwar BDC member Lachhu pahadi)

वीडियो के वायरल होते ही लक्ष्मण और उनके पिता कुंदन राम विधायक की टिप्पणी से आहत हुए हैं। लक्ष्मण के पिता ने कहा कि दिव्यांगों का मनोबल बढ़ाने की जरूरत होती है ,लेकिन विधायक ने कलाकार को हतोत्साहित करने का प्रयास किया है। यदि उनके बच्चे ऐसे होते तो क्या वह तब भी ऐसा ही रवैया अपनाते। पहाड़ी लच्छू का कहना है कि, उन्होंने मंच की से यह बात नहीं सुनी लेकिन वीडियो में जो कुछ देखा और सुना वह बेहद अपमानजनक है।

सुरेश गढ़िया ने मामले मे रखा अपना पक्ष ( Katyur Festival bageshwar Suresh gariya)

विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि मैंने कत्यूर महोत्सव की सराहना करते हुए बताया कि, जिस प्रकार कलाकार लक्ष्मण कुमार ऐसे ही मंचों से आगे बढ़े और अब जनता के सहयोग से नेता बन गए। इस प्रकार यह मंच कई लोगों के सपनों को पंख लगाने में मदद कर रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो का कुछ अंश वायरल कर सवाल उठाना ठीक नहीं है। लोग मेरे संबोधन की पूरी वीडियो देख लेंगे तो उन्हें पता चल जाएगा कि मैने किसी पर भी कोई टिप्पणी नहीं की है।

कांग्रेस ने की सार्वजनिक माफी की मांग ( bageshwar news today)

ब्लॉक पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट ने कहा कि जिन जनप्रतिनिधियो को दिव्यांग ,बेबस गरीब लोगों को सहारा देना चाहिए वो उन पर गलत टिप्पणी कर रहे है। इसलिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी।

Continue Reading

More in Bageshwar

To Top