UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani breaking news hindi: हल्द्वानी में नवी कक्षा के साथ शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म
1 min read
Haldwani breaking news Hindi: शराब पिलाकर 9वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो टैक्सी चालक हिरासत में..
Haldwani breaking news Hindi kathgodam girl rape case: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है ,जहां पर नौवीं कक्षा की छात्रा को बहला फुसलाकर शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़े :Rudrapur news live: रूद्रपुर भाभी गैंगरेप मामला, सगे देवर ने ही रची थी साजिश
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र की निवासी 15 वर्षीय 9वीं कक्षा की छात्रा बीते मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे दुकान से सामान लाने के लिए घर से निकली थी। तभी इस दौरान पड़ोस में किराए पर रहने वाले टैक्सी चालक 20 वर्षीय मोहित और 24 वर्षीय प्रदीप उसे रास्ते में मिले जिन्होंने छात्रा को घूमाने के बहाने कार में बिठाया। आरोप है कि दोनों टैक्सी चालक छात्रा को हैडाखान रोड पर ले गए जहाँ उन्होंने उसे शराब पिलाई। इसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रात की 10:30 तक जब छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने छात्रा की खोजबीन की तो छात्रा हैडाखान मार्ग पर कार में बेहोशी की हालत में मिली। इस दौरान दोनों आरोपी भी कार में ही मौजूद थे, पुलिस प्रशासन द्वारा दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है जिनके खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बहरहाल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, घटना में प्रयुक्त आरोपियों की कार को भी सीज का दिया गया है। बताया जा रहा है दोनों आरोपी मूल रूप से अल्मोड़ा के दन्या थाना क्षेत्र के नौगांव के रहने वाले हैं।
