Connect with us
rudrapur news live: Bhabhi gang rape case, brother-in-law mastermind arrested udham Singh Nagar Uttarakhand update
Image : सांकेतिक फोटो ( rudrapur news live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudrapur news live: रूद्रपुर भाभी गैंगरेप मामला, सगे देवर ने ही रची थी साजिश

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Rudrapur news live: रूद्रपुर भाभी गैंगरेप मामला, सगे देवर ने ही रची थी साजिश

1 min read

rudrapur news live  : भाभी के साथ हुए गैंगरेप का मास्टरमाइंड निकला देवर, चंद रुपयो के लिए दोस्तो के आगे भाभी को परोसा..

rudrapur news live: Bhabhi gang rape case, brother-in-law mastermind arrested udham Singh Nagar Uttarakhand update  : भारतीय संस्कृति में भाभी को माँ सम्मान माना जाता है , लेकिन वर्तमान समय में समाज मे रिश्ते नाते सब सवालों के कटघरे में खड़े है। ऐसी ही कुछ रौंगटे खड़े कर देने वाली खबर देवभूमि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है, जहां पर एक विवाहिता के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि उसका ही सगा देवर निकला है, जिसने चंद पैसों के लालच में आकर अपने ही घर की इज्जत को नीलाम कर दिया।

यह भी पढ़े :Dehradun gangrape case: टिहरी की युवती देहरादून होटल में मिला शव, पुलिस ने किया खुलासा

बता दें बीते 22 फरवरी की रात उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में देवर के साथ मेला देखकर घर लौट रही एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी ,जिसने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया था। वहीं अब इस पूरे प्रकरण ने एक नया मोड़ ले लिया है जिसमें खुलासा हुआ है कि विवाहिता के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि उसका ही सगा देवर था जिसमे चंद रूपयो के लालच में अपनी माँ सम्मान भाभी को दरिंदे दोस्तों के पास सौंप दिया। हैरानी की बात तो यह है कि जब यह मामला पुलिस प्रशासन तक पहुंचा तो एक आरोपी ने ट्रेन पकड़कर पहले ही फरार हो गया था।

पकड़े जाने के डर से आरोपी ने खाया जहर ( udham singh nagar news)

बीते मंगलवार की देर शाम जब लिंक एक्सप्रेस ट्रेन में जीआरपी द्वारा नजीबाबाद नगीना रेलवे स्टेशन के बीच नियमित चेकिंग की जा रही थी , तभी उस दौरान ट्रेन के एक कोच में सफर कर रहे एक आरोपी 23 वर्षीय अभय सक्सैना पुत्र रवेंद्र सक्सेना ने जहर खाया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पूछताछ में संदेह होने पर जीआरपी द्वारा तत्काल उसे रेलवे स्टेशन पर उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना में भर्ती कराकर हायर सेंटर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद रुद्रपुर से भागकर ट्रेन के जरिए नजीबाबाद नगीना की ओर जा रहा था जिस पर पुलिस को पहले ही संदेह होने लगा कि उसने घबराकर यह फैसला लिया है और जहर भी खाया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि आरोपी देवर ने अपने दोस्तों से रुपए लेकर इस पूरी घटना का षड्यंत्र रचते हुए भाभी को जानबूझकर किच्छा बायपास से ले जाने का निर्णय लिया था। पुलिस प्रशासन अन्य आरोपियों की तलाश की लगातार दबिश दे रही है ।

मास्टरमाइंड देवर की काली करतूत का हुआ खुलासा ( rudrapur breaking news) 

बताते चले मुख्य आरोपी देवर की शुरुआत से ही संदिग्ध गतिविधियां रही है, जिस पर पहले तो वह भाभी के कोतवाली पहुंचने के बाद खुद फरार हो गया था। इसके बाद खुद ही वह कोतवाली बयान देने पहुंचा जब सख्ती से उससे पूछताछ की गई तो उसने सारा सच उगल दिया। आरोपी ने बताया कि भाई के मेले में जाने से मना करने का फायदा उसने उठाया और भाभी को बिना घर पर बताएं अपने साथ ले गया जहां पर अन्य आरोपी पहले से मौजूद थे। भाभी जहां जा रही थी आरोपी भी उसके पीछे चल रहे थे ,लेकिन भाभी इस बात से अनजान थी कि उसका देवर ही उसके लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है। तमंचे के बल पर आरोपियों ने जब सुनसान जगह पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया तो देवर निगरानी करता रहा। महिला का मेडिकल कराने के बाद मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के बयान दर्ज किए गए है। इस पूरे मामले में देवर को हिरासत में लेकर सीडीआर रिपोर्ट खंगाली जा रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top