UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani crime news: हल्द्वानी नाबालिग लड़की निकली गर्भवती पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
1 min read
Haldwani crime news : पेट दर्द का उपचार कराने आई नाबालिक निकली गर्भवती, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Haldwani crime news: nainital minor girl pregnant, police register case uttarakhand breaking today law shocking news posco act case : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर एक नाबालिक किशोरी के गर्भवती निकलने से उसके परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़े :Uttrakhand: देहरादून में ‘बेटी हुई है’ लिखी कार ने जीते दिल women empowerment
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिक लड़की को चार दिन पहले अचानक पेट दर्द हुआ। पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने जांच की तो सामने आया कि नाबालिक दो माह की गर्भवती है।
2 माह की गर्भवती निकली नाबालिक लड़की ( haldwani Minor girl pregnant)
परिजनों ने बेटी से पूछताछ की तो नाबालिक ने बताया कि नैनीताल रोड वैलेजली लॉज निवासी मुकुल पाल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जिसके कारण वो गर्भवती हो गई। पीड़िता के परिजनों ने कोर्ट से गर्भपात के लिए अनुमति मांगी है ,वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस मामले में डीएनए लिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया है।
