Connect with us
Almora ration news today: 43 kg rice found in a 50 kg sack of govt ration fraud scam uttarakhand breaking live
Image : सांकेतिक फोटो ( Almora ration news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Almora ration news today: अल्मोड़ा सरकारी राशन 50 किलो की बोरी में निकला 43 किलो चावल

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

Almora ration news today: अल्मोड़ा सरकारी राशन 50 किलो की बोरी में निकला 43 किलो चावल

1 min read

Almora ration news today  : सरकारी राशन की दुकान में घोटाला, 50 किलो चावल के बोरे में निकला 43 किलो चावल..

Almora ration news today: 43 kg rice found in a 50 kg sack of govt ration fraud scam uttarakhand breaking live : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली एक बार फिर से सवालों के घेरे मे आ गई है। जी हां दरअसल यहां पर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान में 50 किलो के चावल के बोरे में 43 किलो चावल निकला है। बोरे में 7 किलो चावल कम निकलने पर विक्रेताओं ने इसे बड़ा घोटाला बताते हुए निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

यह भी पढ़े :Nainital traffic plan today: वीकेंड पर बदला नैनीताल का ट्रेफिक प्लान, बार्डर पर रोकें जाएंगे वाहन

बता दें अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक के गुणादित्य स्थित एक सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान में 50 किलो की जगह 43 किलो चावल निकला। इसके बाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया वहीं उन्होंने इस मामले पर निष्पक्ष जांच करने की मांग की। बोरे में 7 किलो चावल कम निकलने से राशन वितरण की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़े :PM Modi Uttarakhand visit: PM मोदी का उत्तराखंड एक्सप्रेस-वे उद्घाटन, योगी भी हो सकते हैं शामिल

7 किलो चावल कम निकलने पर होगी जाँच

बताते चले बीते मार्च महीने में गल्ला विक्रेता के यहां खाद्यान्न की आपूर्ति की गई थी। इसी दौरान एक बोरे को तोलने पर उसमे निर्धारित वजन से काफी कम चावल निकला। पूर्व प्रधान इंद्र पालीवाल ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि इस घटतौली से न केवल उपभोक्ताओं को नुकसान हो रहा है ,बल्कि गल्ला विक्रेताओं की छवि भी प्रभावित हो रही है। इसलिए इस पूरे प्रकरण की जांच जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी करुणा पंत द्वारा कराई जाएगी इसके बाद संबंधित दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top