UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Harshika rikhari Haldwani: हल्द्वानी रबर डाल हर्षिका रिखाड़ी बनी आल इंडिया योग ब्रांड एंबेसडर
1 min read
Harshika Rikhari yogasan: Harshika rikhari yogasan haldwani Uttarakhand news today हल्द्वानी की बेटी हर्षिका ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बनी अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की किड्स ब्रांड एंबेसडर
Haldwani Harshika Rikhari yogasan appointed Kids Brand Ambassador All India Yoga Teachers Federation nainital uttrakhand breaking news today: Harshika rikhari yogasan haldwani news today हल्द्वानी की नन्ही योग प्रतिभा हर्षिका रिखाड़ी ने एक बार फिर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। कम उम्र में योग के क्षेत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाली हर्षिका को अब अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ का ‘ब्रांड एंबेसडर (किड्स)’ नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि के बाद परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
देवलचौड़ बंदोबस्ती निवासी हर्षिका अपनी अद्भुत लचक और योग प्रतिभा के कारण पहले से ही “रबर डॉल” के नाम से पहचानी जाती हैं। महज नौ साल की उम्र में उन्होंने जिस स्तर की उपलब्धियां हासिल की हैं, उसने उन्हें देशभर के उभरते बाल योग खिलाड़ियों में खास पहचान दिलाई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand CBSE topper 2026: 12वीं में चालक की बेटी बनी पौड़ी टॉपर गार्ड के बेटे ने किया कमाल
योग प्रतिभा को मिला राष्ट्रीय सम्मान (kids Yoga Brand Ambassador yoga class for kids)
अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने हर्षिका को आधिकारिक रूप से किड्स ब्रांड एंबेसडर मनोनीत किया है। महासंघ की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि हर्षिका ने योग के क्षेत्र में अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के जरिए बाल योग प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। महासंघ ने माना कि इतनी कम उम्र में हर्षिका ने जिस निरंतरता के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शन किया है, वह असाधारण है। यही वजह रही कि उन्हें बच्चों की श्रेणी में संगठन का चेहरा चुना गया।
नौ साल की उम्र में 50 से ज्यादा मेडल (kids Yoga Championship Harshika rikhari Yoga Gold Medalist)
हर्षिका की उपलब्धियों की सूची बेहद लंबी है। अब तक वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिताओं में लगभग 50 पदक जीत चुकी हैं, जिनमें 25 गोल्ड मेडल शामिल हैं। पारंपरिक योग और आर्टिस्टिक योग दोनों वर्गों में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।
वर्ष 2025 में आयोजित चतुर्थ वर्ल्ड कप योग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर हर्षिका ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा उन्हें दो बार राष्ट्रीय स्तर पर “योग रत्न अवार्ड” भी मिल चुका है।
कई प्रतिष्ठित रिकॉर्ड और सम्मान भी किए अपने नाम (Kids Yoga Talent Harshika rikhari Yoga Awards India)
योग के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के चलते हर्षिका का नाम मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड और “टॉप 21 इंडियन इंस्पायरिंग योगीज” जैसी उपलब्धियों से भी जुड़ चुका है। इसके साथ ही उन्हें योगासन खेल रत्न अवार्ड सहित कई सम्मान प्राप्त हुए हैं।
कोच नीरज धपोला और गीता धपोला के मार्गदर्शन में हर्षिका लगातार कठिन अभ्यास कर रही हैं। परिवार का कहना है कि पढ़ाई के साथ योग में संतुलन बनाकर आगे बढ़ना आसान नहीं था, लेकिन हर्षिका ने मेहनत और अनुशासन से इसे संभव कर दिखाया।
यह भी पढ़े :Harshika Rikhari yoga: अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन 2026 में हल्द्वानी की हर्षिका का जलवा
परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल (Harshika rikhari Haldwani breaking News Today)
हर्षिका को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की खबर मिलते ही जस गोविन पब्लिक स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल प्रबंधन ने इसे पूरे संस्थान के लिए गौरव का क्षण बताया। पिता भुवन रिखाड़ी और माता मोनिका रिखाड़ी ने कहा कि बेटी की मेहनत और लगन का यह बड़ा सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हर्षिका आगे भी देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करती रहेंगी।
स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों ने हर्षिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।
