Connect with us
International Yoga Event India: Harshika Rikhari Shines in Dehradun, Receives Special Honor
Image : Devbhoomi darshan ( International yoga event India)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Harshika Rikhari yoga: अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन 2026 में हल्द्वानी की हर्षिका का जलवा

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Harshika Rikhari yoga: अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन 2026 में हल्द्वानी की हर्षिका का जलवा

1 min read

International yoga event India: Haldwani News: नन्ही रबर डॉल हर्षिका रिखाड़ी ने देहरादून में फिर दिखाया कमाल, विशेष सम्मान से हुई सम्मानित International Yoga Event India | Child Yoga Champion India| Young Yoga Girl Winner|

International Yoga Event India: Harshika Rikhari Shines in Dehradun, Receives Special Honor: International Yoga Event India | Child Yoga Champion India| Young Yoga Girl Winner| Haldwani Harshika Rikhari yoga| उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी की प्रतिभाशाली बाल योग साधिका हर्षिका रिखाड़ी ने एक बार फिर अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया है। राजधानी देहरादून में आयोजित 3rd International Yoga Conference में हर्षिका ने दमदार योग प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति को खूब सराहा गया और उन्हें विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े :बधाई: चम्पावत के शगुन मुरारी ने आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा में पाई AIR 34वीं रैंक बने उत्तराखण्ड टापर

(International Yoga Conference 2026)

देहरादून स्थित Himalaya Ayurvedic (P.G.) Medical College के तत्वावधान में 18 अप्रैल 2026 को 3rd International Yoga Conference का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हल्द्वानी के Jas Govin Public School की 9 वर्षीय छात्रा हर्षिका रिखाड़ी ने भी इसमें प्रतिभाग करते हुए शानदार योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया।

(Harshika Rikhari yoga)

हर्षिका की बेहतरीन प्रस्तुति देखकर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। कम उम्र में कठिन योग आसनों पर उनकी पकड़ और आत्मविश्वास ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसी उपलब्धि के लिए आयोजकों द्वारा उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand madrasa news: उत्तराखण्ड बाहरी राज्यों से बच्चे लाकर मदरसों में बनाया जा रहा कट्टर

(Yoga Medal Winner Girl)

हर्षिका रिखाड़ी इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। अब तक वह लगभग 50 पदक अपने नाम कर चुकी हैं, जिनमें 25 गोल्ड मेडल शामिल हैं। दिसंबर 2025 में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में उन्होंने भारत के लिए एक साथ दो पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया था।

(Haldwani Harshika Rikhari)

हर्षिका की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, कोच नीरज धपोला और उनके माता-पिता ने खुशी जताई है। सभी ने हर्षिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी उपलब्धि से हल्द्वानी समेत पूरे उत्तराखंड में गर्व का माहौल है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top