Connect with us
Haldwani news live 11 year boy falling fit Personal Injury Claim uttarakhand breaking news
Image : social media ( Personal Injury Claim)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news live: हल्द्वानी में गेहूं की कटाई के दौरान 11 साल के मासूम की गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Uttarakhand news live: हल्द्वानी में गेहूं की कटाई के दौरान 11 साल के मासूम की गई जिंदगी

1 min read

Personal Injury Claim: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: गेहूं की कटाई के दौरान 11 वर्षीय मासूम गहरे पिट में गिरा (Tragic Incident | Child Accident | Haldwani News)

Haldwani news live 11 year boy falling fit Personal Injury Claim uttarakhand breaking news: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी के कठघरिया क्षेत्र स्थित बच्चीनगर में एक हृदय विदारक घटना घटित हुई है। खेत में गेहूं की कटाई के दौरान 11 वर्षीय मासूम सौरभ कश्यप पानी से भरे करीब आठ फीट गहरे पिट (Deep Pit) में गिर गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। यह पिट पास में बन रही दुकानों की निर्माण कार्य का था।

आधे घंटे तक खोजते रहे परिजन (Haldwani News Today)

परिजनों के अनुसार, सौरभ गेहूं की पौध के बंडल को पानी में भिगोने गया था। कुछ मिनट बाद जब वह दिखाई नहीं दिया तो परिवार के लोग करीब आधे घंटे तक उसकी तलाश करते रहे। इसी दौरान पानी में सौरभ की चप्पल तैरती हुई मिली, तब अंदेशा हुआ कि बच्चा पिट में गिर गया होगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand UPNL news today: उपनल कर्मचारियों के लिए अनुबंध का प्रारूप जारी

मूल रूप से बदायूं का रहने वाला परिवार (Migrated Family | Labour Work)

सौरभ के पिता चंद्रभान कश्यप मूल रूप से बदायूं के रहने वाले हैं और हल्द्वानी के बच्चीनगर में परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। चंद्रभान यहां मिस्त्री का काम करते हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेतों में गेहूं कटाई का ठेका लेते हैं।

काम के दौरान हुआ हादसा (Workplace Accident | Unsafe Site)

आपको बता दें कि गेहूं कटाई के बाद जब बंडल तैयार किए जा रहे थे, सौरभ पास ही मौजूद पानी से भरे निर्माणाधीन पिट पर पहुंचा। जैसे ही उसने बंडल को पानी में डालने की कोशिश की, फिसलकर वह सीधे गहरे पिट में जा गिरा।

यह भी पढ़े :Dehradun Bengaluru flight: देहरादून से बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट शुरू जानें शेड्यूल

सबसे छोटा था सौरभ, पढ़ाई में भी था आगे (Child Education | Heartbreaking Loss)

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता ने बताया कि पांच भाई-बहनों में सौरभ सबसे छोटा था। हाल ही में उसने पांचवीं कक्षा पास की थी और छठी में प्रवेश लिया था। परिवार ने बताया कि मासूम का अंतिम संस्कार बदायूं में किया जाएगा।

दर्दनाक हादसा, परिवार में कोहराम (Fatal Incident | Deep Pit Death | Construction Hazard)

इस अचानक हुए हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। खेत में काम कर रहे लोग भी गहरे पिट को बिना सुरक्षा के खुले छोड़ने पर नाराज़गी जता रहे हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top