Connect with us
Dehradun Bengaluru flight: Air India Express flight starts, know the routine schedule timings time table uttarakhand latest news jolly grant airport
Image : सांकेतिक फोटो ( Dehradun Bengaluru flight)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun Bengaluru flight: देहरादून से बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट शुरू जानें शेड्यूल

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun Bengaluru flight: देहरादून से बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट शुरू जानें शेड्यूल

1 min read

Dehradun Bengaluru flight  : एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की देहरादून बंगलुरु के बीच शाम की उड़ान, जाने क्या रहेगा शेड्यूल..

Dehradun Bengaluru flight: Air India Express flight starts, know the routine schedule timings time table uttarakhand latest news jolly grant airport  : राजधानी देहरादून से बंगलुरु के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से एक राहत की खबर सामने आ रही है, कि देहरादून बंगलुरु के बीच बीते बुधवार की शाम से उड़ान शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह फ्लाइट 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच संचालित की जाएगी जिससे यात्रियों का सफर और अधिक सुविधाजनक बन सकेगा ।

यह भी पढ़े :Dehradun Banglore Flight Time: देहरादून से बेंगलुरु के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट जाने किराया

बता दें एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान बंगलूरू से यात्रियों को लेकर शाम करीब सवा आठ बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद शाम पौने नौ बजे यह उड़ान देहरादून एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर वापस बंगलूरू के लिए गई। बताते चले देहरादून एयरपोर्ट पर यह सबसे आखिर में आने वाली उड़ान है, जिसके जरिए देहरादून से बंगलुरु का सफर करीब 3 घंटे में पूरा किया जायेगा।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान ने भरी उड़ान

एयर इंडिया पहले ही इस हवाई रूट पर दोपहर के समय अपनी एक अन्य उड़ान संचालित कर रहा है। कंपनी ने शाम के वक्त अपनी दूसरी उड़ान को शुरू किया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के 180 सीटर विमान से पहले दिन करीब 120 यात्री बंगलुरु से देहरादून पहुंचे, जबकि करीब 21 यात्रियो ने देहरादून से बंगलुरु के लिए उड़ान भरी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top