Connect with us
Haldwani News In Hindi girl love affair with Muslim tailor uttarakhand breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो (Haldwani News In Hindi)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani News in Hindi: हल्द्वानी में बेटी ने टेलर के प्यार के चक्कर में मां को जड़ा थप्पड़…

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani News in Hindi: हल्द्वानी में बेटी ने टेलर के प्यार के चक्कर में मां को जड़ा थप्पड़…

1 min read

Haldwani News In Hindi: प्यार के लिए बगावत पर उतर आई युवती , मां को ही जड़ दिया थप्पड़, शादीशुदा युवक के साथ रहने की जिद पर अडी..

Haldwani News In Hindi girl love affair with Muslim tailor: प्यार का भूत कब किस पर हावी हो जाए इसके बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है, इतना ही नहीं बल्कि चंद दिनों के प्यार के लिए लोग अपनों तक को दुश्मन मान बैठे हैं। ऐसा ही कुछ चौका देने वाला मामला नैनीताल जिले से सामने आ रहा है ,जहां पर लापता युवती ने पुलिस चौकी में अपनी ही माँ को थप्पड़ जड़ दिया और शादीशुदा युवक के साथ रहने की जिद पर अड गई।

यह भी पढ़े :Haridwar News: हरिद्वार में चाची भतीजे का प्यार चढ़ा परवान छोड़ दिया पति को उड़ रही बड़ी खिल्ली….

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के अमरावती कॉलोनी निवासी सब्जी का ठेला लगाने वाले की 19 साल की बेटी बीते 26 फरवरी को अचानक से लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने बेटी के लापता होने पर पड़ोस में दर्जी की दुकान चलाने वाले युवक रहमत के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने बताया कि युवती सिलाई सीखने के लिए अक्सर रहमत की दुकान पर जाती थी लेकिन घटना वाले दिन अचानक दोनों कहीं गायब हो गए। करीब एक माह बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की जिसमें हाल ही में युवती द्वारा बैंक के संयुक्त खाते से रुपए निकालने के बाद उसके हल्द्वानी में होने का सुराग मिला।

शादीशुदा युवक के साथ रहने की जिद पर अडी युवती ( haldwani news today)

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस प्रशासन ने दोनों को बरामद किया और पुलिस चौकी ले गए ,जहां पर बीते गुरुवार को विभिन्न संगठनों के पहुंचने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इतना ही नहीं बल्कि हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब युवती की माँ ने उसे घर चलने को कहा लेकिन युवती ने अपनी मां को ही थप्पड़ मार दिया व पिता से बदसलूकी की। युवती आरोपी युवक के साथ ही रहने की जिद पर अडी रही।

परिजनो ने युवक पर लगाए गम्भीर आरोप

पीड़िता के पिता ने कहा कि रहमत पहले से शादीशुदा है उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती है। उनका कहना है कि आरोपी में सिलाई सीखने के बहाने उनकी बेटी का ब्रेन वॉश कर दिया है इसी कारण से उनकी बेटी अब उनके साथ नहीं जाना चाहती है। पीड़िता के पिता ने बताया कि अभी उसका नाम नहीं बदला है लेकिन उससे कलमा जैसे शब्द सुनने को मिले हैं। युवती के पिता का कहना है कि उन्हें उनकी बेटी वापस चाहिए जबकि आरटीओ पुलिस चौकी में भीड़ ने हिरासत में लिए गए दर्जी को सौंपने की मांग की।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top