UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani News Today: हल्द्वानी को मिली पहली महिला SDM मोनिका आर्या ने संभाला कार्यभार
1 min read
Haldwani News Today : हल्द्वानी की पहली महिला एसडीएम बनी मोनिका आर्या, संभाला पदभार
Haldwani News Today: Haldwani first female SDM haldwani women SDM haldwani new SDM Monika Arya uttarakhand breaking news live: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी की पहली महिला एसडीएम का पदभार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले की निवासी व वर्ष 2017 बैच की पीसीएस अधिकारी मोनिका आर्या को सौंपा गया हैं। मोनिका अब SDM के पद पर अपने कर्तव्यों का पालन करती हुई नजर आएंगी। बताते चलें इससे पहले मोनिका कैंची धाम तहसील में कार्यरत थी, जो उधम सिंह नगर ,अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में भी अपनी तैनाती दे चुकी हैं।
बता दें मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले की निवासी मोनिका आर्या वर्ष 2017 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं, जिन्हें नैनीताल जिले के हल्द्वानी की उप जिलाधिकारी का पदभार सौंपा गया है। बताते चलें राज्य गठन के बाद मोनिका हल्द्वानी में एसडीएम का पद संभालने वाले पहली महिला प्रशासनिक अधिकारी बनी हैं। इससे पहले मोनिका कैंची धाम समेत अल्मोड़ा बागेश्वर ,उधम सिंह नगर जिले में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं इसके साथ ही मोनिका एक अनुभवी अधिकारी भी हैं।
यह भी पढ़े :Bageshwar news: बागेश्वर जिला अस्पताल में गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, हुआ भारी बवाल
हल्द्वानी की पहली महिला एसडीएम बनी मोनिका (haldwani SDM news today)
मोनिका के पिता गणेश आर्या सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जबकि मोनिका की माता कलावती शिक्षिका हैं। नवनियुक्त एसडीएम मोनिका का कहना है कि उनका फोकस अभी मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन को बेहतर तरीके से अंजाम देने के साथ-साथ विकास योजनाओं पर ध्यान देना है। इसके साथ ही कोर्ट में लंबित वादों का त्वरित निस्तारण करना है।
