Bageshwar UTTARAKHAND NEWS
Bageshwar news: बागेश्वर जिला अस्पताल में गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, हुआ भारी बवाल
1 min read
Bageshwar Breaking News| Pregnant Anganwadi Worker Dies, Protest Erupts Over 18-Hour Postmortem Delay|बागेश्वर जिला अस्पताल में गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, 18 घंटे पोस्टमार्टम में देरी पर फूटा गुस्सा
Bageshwar Breaking News| Pregnant Anganwadi Worker Dies, Protest Erupts Over 18-Hour Postmortem Delay| उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक बेहद दुखद और सिस्टम पर सवाल खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां जिला अस्पताल में एक गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम में करीब 18 घंटे की देरी से नाराज लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया। मृतका की पहचान कपकोट क्षेत्र के तिरवाण गांव निवासी 27 वर्षीय तनुजा देवी पत्नी मोहन चंद्र के रूप में हुई है, जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं और करीब दो से तीन माह की गर्भवती बताई जा रही थीं।
यह भी पढ़े :Bageshwar Postman news: कपकोट बागेश्वर हरियाणा के पोस्टमैन पर मुकदमा वायरल वीडियो से हंगामा
इलाज के दौरान हुई मौत, गर्भ नली में फंसा था भ्रूण (Hospital Negligence News)
जानकारी के अनुसार तनुजा देवी को अचानक तेज पेट दर्द शुरू हुआ। परिजन उन्हें पहले सीएचसी कपकोट लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि गर्भ नली में भ्रूण फंस जाने के कारण उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
18 घंटे तक नहीं हुआ पोस्टमार्टम, सड़क पर उतरे ग्रामीण (Uttarakhand News Today)
मामला तब और गरमा गया जब बुधवार शाम करीब छह बजे मौत होने के बावजूद गुरुवार दोपहर तक पोस्टमार्टम नहीं किया गया। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन से लगातार संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे नाराज स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट के बाहर मुख्य सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: हरिद्वार में पाकिस्तान कनेक्शन! करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन में युवती गिरफ्तार
जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, एक मासूम बेटे को छोड़ गई तनुजा (Breaking News India)
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मांग की कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया जल्द पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जाए और इस देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर जांच और बेहतर इलाज मिलता तो शायद तनुजा की जान बचाई जा सकती थी। सबसे दुखद बात यह है कि तनुजा अपने पीछे एक मासूम बेटे को छोड़ गई हैं। घटना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस, तहसील प्रशासन और अस्पताल प्रशासन के अधिकारी पहुंचे तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पंचायतनामा समेत अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है और प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।
