UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani News Today Hindi: हल्द्वानी में देवरानी ने जेठानी के साथ खेला बड़ा खेल जेवर साफ
1 min read
Haldwani News Today Hindi: देवरानी निकली शातिर, जेठानी की बेटी से ही घर में करवा दी चोरी, बेटी ने मां के मंगलसूत्र टॉप्स पर किया हाथ साफ
Haldwani News Today Hindi : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर देवरानी ने अपनी चाल से जेठानी की बेटी को बहला फुसलाकर गहनों पर हाथ साफ करवाया है। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया।
यह भी पढ़े :अजब-गजब: उत्तराखण्ड रोडवेज के कर्मचारी ही कर रहे बस से डीजल चोरी वीडियो वायरल
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी भोटिया पड़ाव के राजेंद्र नगर गली 3 निवासी दीपा आर्या ने पुलिस प्रशासन को तहरीर दी। तहरीर में दीपा ने बताया कि बीते 20 मार्च को उसे पता लगा कि घर में गहने चोरी हो गए है। इस दौरान जब उसने घर में खोजबीन की तो पता चला की उसकी मानसिक रूप से बीमार 14 साल की बेटी ने देवरानी को गहने दिए हैं।
आरोपी महिला को पुलिस ने दबोचा ( haldwani news today)
पीड़ित महिला का आरोप है कि दूर की देवरानी गंगा आर्य ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर घर से सोने के जेवर चोरी करवाए। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका 6.9 ग्राम का मंगलसूत्र 2.66 ग्राम व 1.66 ग्राम के टॉप्स चोरी हुए हैं। पीड़ित महिला ने कहा कि जिस ज्वैलर की दुकान में जेवर बेचे गए थे उसने भी यह बात कबूली है। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी गंगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया जबकि पीड़ित महिला की बेटी मानसिक रूप से स्वस्थ पाई गई है जो चोरी मे संलिप्त थी।
